शिव हैं जग के आधार

                 शिव हैं जग के आधार


             भक्ति गीत माला पुस्तक का किया विमोचन

                     भगवान शिव को किया समर्पित

जयपुर ( जे पी शर्मा )।  शिव हैं जग के आधार नामक गीत माला पुस्तक का विधिवत विमोचन किया गया । तथा भोलेनाथ के चरणों मे समर्पित की गई। कवि संसार साहित्य मंच के द्वारा भगवान भोले शंकर के चरणों में शिव हैं जग के आधार भक्ति गीत माला नामक पुस्तक को बी नेगी कृष्णा संस्थापक कवि संसार साहित्य मंच के द्वारा समर्पित किया गया, जिसमे 54 रचनाकारों की रचनाओं को पुस्तक में शामिल किया गया है,यह कार्य कवि संसार साहित्य संचालन समिति के द्वारा किया गया है,जिसमे महत्वपूर्ण योगदान,गिरीश गुप्ता, बी कृष्णा नेगी तथा मंच के समस्त संचालन मंडल का सहयोग रहा, शिव हैं जग के आधार नामक ई पत्रिका का प्रकाशन हमरूह प्रकाशन नई दिल्ली के द्वारा किया गया । प्रकाशन समूह को मंच संचालक व रचनाकरों ने धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया साथ ही संस्थापक बी नेगी कृष्णा ने सभी रचनाकारो को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

बजट मेँ कर्मचारियों की उपेक्षा से कर्मचारी वर्ग मेँ घोर निराशा

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को