महाशिवरात्रि महोत्सव

             महाशिवरात्रि  महोत्सव 

           पीले चावल बांटकर कलश यात्रा का न्यौता

          11 से 17 फरवरी तक होगी श्रीमद भागवत कथा



 समर्थश्री त्रयम्बकेश्वर चैतन्य महाराज कराएंगे कथा का रसपान

भादरा। अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ व स्वामी करपात्री फांउडेशन के तत्वावधान में श्री प्रबल जी महाराज की कुटिया में 08 फरवरी से शुरू हो रहे महाशिवरात्री महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। महायज्ञ को लेकर शहर में खासा उत्साह है। 9 फरवरी को रही भव्य कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में मातृशक्ति पूरे जोश—खरोश से प्रयास कर रही है। शहर के हर वार्ड में अलग-अलग टोलियां कलश यात्रा हेतु निमंत्रण दे  रही  हैं।

8 से 10 फरवरी तक पंचदेव महायज्ञ के साथ-साथ 9 फरवरी को होने वाली भव्य कलश यात्रा के लिए धर्म संघ महाविद्यालय से रोजाना बड़ी संख्या में मातृशक्ति घर-घर जाकर कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं को दुपट्टा एव़ं पीले चावल दे रही है। परम पूज्य डॉ. गुणप्रकाश चैतन्य जी महाराज ने बताया कि 11 से 17 फरवरी तक पंचदेव महायज्ञ होगा। इसके लिए भव्य यज्ञशाला का निर्माण हो चुका है। पूरे भारतवर्ष से अनेक महापुरुष दंडी स्वामी और संतों के आगमन का कार्यक्रम सुनिश्चित किया जा रहा है। शहर के चारों ओर स्वागत द्धार बनाए गए हैं। भक्तों ने अपनी पूरी ऊर्जा 44 वर्ष बाद होने वाले इस अनुष्ठान को सफल बनाने में लगाई है।

11 फरवरी से शुरू होगी श्रीमद भागवत कथा 

श्री प्रबल जी महाराज की कुटिया में हो रहे महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत 11 से 17 फरवरी तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन भी होगा। इसमें परम श्रद्धेय समर्थश्री त्रयम्बकेश्वर चैतन्य जी महाराज के मुखारबिंद से श्रीमद भागवत कथा का रसपान रोजाना दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक होगा। साथ ही भागवत कथा से पहले रोजाना सुबह 8 बजे से 12 बजे तक व अपरान्ह 2 बजे से शाम 6 बजे तक 100 कुंडीय श्री पंचदेव महायज्ञ होगा। श्रीमद भागवत कथा के अंत में रोजाना सांय 6 बजे काशी की दिव्य आरती होगी। 18 फरवरी, शनिवार को सुबह सवा लाख पार्थिवेश्वर महादेव का निर्माण किया जाएगा, जिनका सांय 7 बजे से रूद्राभिषेक होगा। 

ये भी होंगे आयोजन 

आयोजन समिति के सदस्य मांगीलाल महिपाल ने बताया कि इस दौरान कई और कार्यक्रम भी होंगे, जिनमें 12 फरवरी को रात 8 बजे से दीपदान सहित सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ, 14 फरवरी को रात 8 बजे से सुंदरकांड मित्र  मंडल, भादरा की ओर से सुंदरकांड का पाठ तथा 15 फरवरी को रात 8 बजे से भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। 17 फरवरी को सांय 7 बजे से अखंड भंडारा होगा।

पुण्यतिथि पर करपात्री जी महाराज को किया नमन 

भादरा। पूज्य गुरुदेव डॉक्टर प्रकाश चैतन्य जी महाराज के सानिध्य में धर्म संघ महाविद्यालय में परम पूज्य करपात्री जी महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर महाराज श्री ने बताया कि जिस पवित्र भूमि पर आज 100 कुंडी यज्ञ एवं भागवत कथा का कार्यक्रम होने जा रहा है, इसकी आधारशिला पूज्य करपात्री जी महाराज के कर कमलों द्वारा 45 वर्ष पूर्व रखी गई थी। आपने पूरे विश्व में सनातन संस्कृति की आलोचकों को करारा जवाब देते हुए सनातन धर्म को अग्रसर करने हेतु पूरे विश्व को संदेश दिया।

इस पवित्र अवसर पर धर्म संघ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विदिशदत्त शर्मा ने बताया कि महापुरुषों का निर्वाण दिवस अवतार दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूज्य करपात्री जी महाराज शिव के अवतार थे, आज पूरे विश्व में उनकी कीर्ति का गुणगान किया जाता है। धर्म संघ कोर कमेटी अध्यक्ष मांगीलाल महिपाल ने पूज्य करपात्री जी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी, आचार्य देवेश और बाहर से पधारे हुए अनेक भक्त मौजूद रहे। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे