सुप्रसिद्ध कवि बी नेगी कृष्णा ने की कविताओं की बौछार

 सुप्रसिद्ध कवि बी नेगी कृष्णा ने की कविताओं की बौछार



                             खूब लूटी वाह वाही


जयपुर (जे पी शर्मा)। काव्यस्थली पटल पर रविवार 5 फरवरी को काव्य मई रचनाओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध भाव विहोर कर दिया। ज्ञातव्य है कि काव्यस्थली एक सुप्रसिद्ध साहित्य संस्था है मशहूर कवि श्रेष्ठ बी कृष्णा नेगी ने अपने खूबसूरत काव्यमयी  और बेहद उम्दा रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। श्रोताओं ने उनकी प्रशंसा में कई कसीदे गढ़े। नेगी ने अपने एकल काव्यपाठ में सरस्वती वंदना,पर्यावरण संरक्षण पर संदेशात्मक उत्कृष्ट रचना, श्री कृष्ण पर रचित कुमाऊंनी भाषा में रचित लोक गीत, श्रृंगार रस पर रचित रचना से  दर्शकों को बांधे रखा । पटल की संस्थापिका और संचालिका डॉ सुनीता शर्मा ने बताया कि बी कृष्णा नेगी को काव्यस्थली पटल के सर्वोच्च सम्मान काव्य शिरोमणि उपाधि से अलंकृत किया गया तथा ब्राह्मण योद्धा फाउंडेशन रजिस्टर्ड ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पटल की संस्थापिका डॉ सुनीता शर्मा व वरिष्ठ पत्रकार जे पी शर्मा तथा समस्त एडमिन समूह ने  भी कृष्णा नेगी को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल  साहित्यिक भविष्य की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा को कई संस्थाएं करेंगी सम्मानित

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

टी- 20 वर्ल्ड कप का विजेता भारत बन सकता है- दिलीप नाहटा