तस्वीर लगने और हटने से फर्क नहीं पड़ता - वसुंधरा राजे

तस्वीर लगने और हटने से फर्क नहीं पड़ता - वसुंधरा राजे 

               कार्यकर्ताओं ने किया जगह जगह  स्वागत



                   कल्प वृक्ष की पूजा अर्चना की



 एमएलए शंकर सिंह रावत के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया


अजमेर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक दिवसीय अजमेर दौरे पर रही। ब्यावर जाते समय वसुंधरा राजे का जगह जगह स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजे को अलग अलग स्थानों पर 101 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया । जगह जगह राजे को चुनरी ओढ़ाई गई और लोगो ने तलवार भी भेंट की । ग्रामीण महिलाओं ने राजे का साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ मची रही, राजे से साथ अलग अलग स्थानों पर सेल्फी खिंचवाने का क्रेज नजर आया। राजे के अजमेर जिले के दौरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।


अजमेर जिले में प्रवेश पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. बी. पी. सारस्वत ने भाजपा का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया। बांदरसिंदरी स्थिथ होटल भंवर सिंह पैलेस पर खो- खो संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के मुंसिफ अली खान, एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जैन, युवा नेता शिवप्रताप पलाड़ा, जिला परिषद सदस्य नंदाराम मुंड, भाजपा नेत्री सीमा अखावत ने राजे का स्वागत किया। ग्रामीण महिलाओं ने लोक गीत गाकर राजे की गर्म जोशी से अगवानी की।


किशनगढ़ टोल पर भाजपा नेता विकास चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने राजे का स्वागत किया । गेगल  टोल पर गेगल टोल पर पुष्कर एमएलए सुरेश रावत, पुष्कर चेयरमैन कमल पाठक, मुंसिफ अली खान, पूर्व प्रधान अशोक सिंह रावत, प्रधान अर्जुन सिंह रावत, मनोज बैरवा, जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह, जगपाल सिंह इत्यादि ने राजे का स्वागत किया।


मांगलियावास स्थिति कल्प वृक्ष की वसुंधरा राजे ने परिक्रमा कर पूरी रीति रिवाज से मन्नत का मौली धागा बांधा और प्रदेश में खुशहाली और अमन की प्रार्थना की  इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. बी.पी सारस्वत ने राजे को कल्प वृक्ष के ऐतिहासिक महत्व से अवगत करवाया और कल्प वृक्ष के इतिहास की जानकारी दी। मांगलियावास में नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा द्वारा स्वागत किया गया और कल्प वृक्ष मंदिर में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजे से भेंट कर स्वागत सत्कार किया व दूर दराज से आए ग्रामीणों ने भी  राजे का फूल मालाओं से स्वागत सत्कार किया। राजे ने मांगलियावास कल्प वृक्ष मंदिर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति आती है और जाती रहती है, कई बार जीते भी है कई बार हारे भी है पोस्टर लगे है कभी शक्ल के साथ लगे है, कभी शक्ल के बिना लगे हैं लेकिन जब तक जनता का प्यार है हमे किसी जरूरत नहीं। मांगलियावास में विधायक रामस्वरूप लांबा व केकड़ी विधानसभा से भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष इत्यादि ने राजे का स्वागत किया


ब्यावर एमएलए शंकर सिंह रावत के पैतृक गांव किशनपुरा पहुंचते ही रावत के आवास पर जाकर एमएलए के परिवारजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। एमएलए शंकर सिंह रावत के माता जी के देहांत पर वसुंधरा राजे ने शोकसभा में एमएलए शंकर सिंह रावत को ढंडास बंधाया, राजे ने कहा कि रावत की माता जी 108 वर्ष की आयु पूरी की आप भाग्यशाली हो की इतने वर्षो तक माता जी का आशिर्वाद मिला। इस अवसर पर राजे ने कहा कि मुझे भी सुबह रोज राजमाता विजया राजे की याद आती है। राजे ने कहा कि राजस्थान मेरा परिवार है, 36 कोमो को साथ लेकर हम लोग राजनीति करते है। तस्वीर लगने और हटने पर राजे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता प्यार जनता के दिलो मे होना चाहिए।


सांवर लाल जाट को याद करते हुए कहा कि उनकी सादगी ने उनको जननेता बनाया। वसुंधरा राजे के साथ ब्यावर में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री युनुस खान, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह संघवी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. बी. पी. सारस्वत, एमएलए रामस्वरूप लांबा, एमएलए सुरेश रावत, चेयरमैन नरेश कनोजिया, भाजपा नेता विकास चौधरी, भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, देहात भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक सिंह रावत,  इत्यादि  सहित भाजपा के प्रमुख नेता गण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

नाहटा को कई संस्थाएं करेंगी सम्मानित

टी- 20 वर्ल्ड कप का विजेता भारत बन सकता है- दिलीप नाहटा