लाखो की तादाद में ब्राह्मणों का होगा जमावड़ा

19 मार्च को जयपुर में होने वाली ब्राह्मण महापंचायत होगी ऐतिहासिक 



             अब तक हुई रैलियों के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे।



          लाखो की तादाद में ब्राह्मणों का होगा जमावड़ा।



जयपुर। प्रदेश में ब्राह्मणों की हलचल बढ़ी है, राजस्थान के विभिन्न शहरों के वार्डो, मोहल्लों में ब्राह्मण महापंचायत को लेकर बैठके चल रही है ब्राह्मण नेताओ के दौरे बढ़े है तो प्रदेश के विभिन्न जिलों,तहसीलों,गांवों,गलियों,ढाणियों में जयपुर में आगामी 19 मार्च को आयोजित होने वाली ब्राह्मण महापंचायत में जाने को लेकर स्वस्फूर्त ब्राह्मण कार्ययोजना बनाने जुटे है ब्राह्मण महापंचायत में जाने के लिए जिला,तहसील स्तर पर ब्राह्मण कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दी जा रही है वही कुछ ब्राह्मण नेता गांवों में छोटी छोटी सभा करके और घर घर जाकर ब्राह्मण महापंचायत में पीले चावल बांटकर कर निमंत्रण दे रहे है।पहली बार देखा जा रहा है कि ब्राह्मण स्वस्फूर्त सामाजिक महापंचायत को सफल बनाने के लिय पूरे मनोयोग से जुटे हुए है तो कही ब्राह्मण खुद धन इकट्ठा कर महापंचायत में जाने के लिए व्यवस्था जुटाने में लगे हुए है तो कही समाज के भामाशाह तो कही ब्राह्मण कार्मिक ब्राह्मण महापंचायत को सफल बनाने के लिए संसाधन जुटा रहे है।


प्रदेश के शहरो,जिलों,गांवों में बढ़ी ब्राह्मणों की हलचल से सीबी,सीआईडी के अपुष्ट गुप्त सूत्रों ने बताया कि ब्राह्मणों की महापंचायत में लाखो लाख ब्राह्मण शामिल होने की रिपोर्ट मिली है संभावना जताई जा रही है कि अब तक हुई जयपुर में रैलियों के सारे रिकॉर्ड टूटने वाले है 19 मार्च को जयपुर के विद्याधर नगर में आयोजित होने वाली ब्राह्मण महापंचायत ऐतिहासिक होगी।


प्रदेश में ब्राह्मणों में बढ़े उत्साह को बरकरार रखना है अपने आसपास,पडौसी,भाई बंधु,रिश्तेदारों को ब्राह्मण महापंचायत में आने का न्यौता जरूर दीजिए और हम सब ब्राह्मण बंधुओ का दायित्व है कि हम घर से निकले और अन्य ब्राह्मण बंधुओ को साथ लेने की जिम्मेदारी उठाए!ब्राह्मणों के लिए सामाजिक,राजनैतिक,आर्थिक दृष्टि और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए ब्राह्मण महापंचायत में आना हमारा नैतिक कर्तव्य है। जितनी बड़ी महापंचायत होगी जितने ब्राह्मणों की उपस्थिति के लाखो की संख्या में सिर दिखेंगे उतना ही ब्राह्मणों के मुद्दो पर असर होगा!महापंचायत में लाखो की संख्या में ब्राह्मणों की मौजूदगी से केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार पर दबाव बढ़ेगा और ब्राह्मणों के प्रति भाव बदलेगा। हमारी आवाज शासन प्रशासन में सुनी जाएगी।यह मौका है अब नही तो कभी नही,ब्राह्मण महापंचायत ब्राह्मणों का तकदीर लिखने में सहायक सिद्ध होगी।


अब हमको रोडवेज,रेल,निजी साधन से या फिर सामूहिक वाहन से ब्राह्मण महापंचायत में हर हाल में पहुंचकर सफलता के झंडे गाड़ने है निजी खर्चे अकेला या अपने बंधुओ के साथ 19 मार्च को जयपुर में आना ही होगा। मेरे घर पर कोई नहीं है,घर में बीमार है हॉस्पिटल ले जाना है विवाह में जाना है घरेलू काम है,खेत में काम है रिश्तेदार के यहां जाना है यह बहानेबाजी से ब्राह्मण समाज के युवाओं के भविष्य के लिए संकट का कारण बन सकता है तो ब्राह्मण समाज को सामाजिक,आर्थिक,राजनैतिक नुकसान हो सकता है!फिर कभी किसी ब्राह्मण के साथ घटना घटी,अनहोनी हुई,लूट खसोट या ईश्वर ना करे हत्या जैसा प्रकरण ब्राह्मण व्यक्ति के साथ हो तो फिर ब्राह्मण नेताओ,ब्राह्मण समाज को कोसने का हक नहीं है जो ब्राह्मण,समाज के लिए थोड़ा धन,समय नहीं दे सकता फिर ऐसे ब्राह्मणों के साथ होने वाले अन्याय के समय ब्राह्मण समाज पर चिलाने का हक भी नही है!केवल एक दिन  समाज के लिए तन,मन,धन से  सहयोग नहीं कर सकते है क्या?


समाज को मजबूती देने के लिए अपने खर्चे से रोडवेज बस में भी ब्राह्मण महापंचायत के लिए आना पड़े तो आइए लेकिन सभी ब्राह्मण बंधुओ को ब्राह्मण महापंचायत को सफल बनाने के लिये आगामी 19 मार्च को जयपुर पधारना ही होगा।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे