सांसद सी पी जोशी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

 सांसद सी पी जोशी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त 


जयपुर। राजस्थान प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेतृत्व में एक बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक आदेश जारी किया है जिसके अनुसार पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां को हटाकर चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा द्वारा लिया गया ये निर्णय काफी चौंकाने वाला है।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके सीपी जोशी वर्तमान में पार्टी के उपाध्यक्ष भी है और वे चित्तौड़गढ़ से दूसरी बार लोकसभा सांसद बने हैं। वहीं सतीश पूनियां को सितंबर 2019 में प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया था और सितंबर 2022 में उनका तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया था।


 तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर कयास लगाए जा रहे थे कि सतीश पूनिया को प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटाया जा सकता है। लेकिन उस समय पार्टी नेताओं ने इसे सिरे से खारिज कर दिया और अब अचानक प्रदेशाध्यक्ष बदलकर सभी को सकते में डाल दिया है।

 सीपी जोशी के अध्यक्ष बनने से भाजपा में खुशी का माहौल

 भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सांसद  सीपी जोशी को बधाई देते हुए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। 

राजस्थान भाजपा अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष बने मिलनसार व्यक्तित्व के धनी चित्तौडगढ़ के सांसद सीपी जोशी 2019 के लोकसभा चुनाव में पूरे देश में सबसे अधिक मतों से चुनाव जीतने वाले पहले 10 सांसदों में से थे, वहीं राजस्थान में बडी जीत के मामले में वो दूसरे नंबर पर थे, इससे उनकी लोकप्रियता का अनुमान लगाया जा सकता है, विद्यार्थी परिषद से छात्रसंघ के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने छात्र हितों में अनेकों आंदोलनों का नेतृत्व किया। पार्टी में बूथस्तर से शुरूआत की बाद में जिला महामंत्री, जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाई। 

जिला परिषद सदस्य, उप-प्रधान से अपनी चुनावी राजनीति शुरू कर वें सांसद तक पहुंचे, उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में कई राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं करवाकर खिलाडियों को एक मंच प्रदान किया। कोरोना के संकट के समय उनकी सक्रियता और सेवाभाव ने सबको प्रभावित किया, उनकी साधारण कार्यकर्ता की छवि कार्यकर्ताओं को स्वाभाविक रूप से जोडती है। 

प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने सीपी जोशी को बधाई देते हुए कहा कि सरल, सौम्य एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी, लोकप्रिय युवा सांसद के कुशल संगठनात्मक नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा का और विस्तार कर कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ संघर्ष करेंगे। 

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर की, उनको आगामी कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से संगठन से जुडे विभिन्न दायित्वों का निवर्हन करने वाले जोशी निश्चित ही पार्टी को सफलता के नए मुकाम पर लेकर जाएंगे। 

भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री और राजस्थान की सह-प्रभारी विजया राहटकर ने जोशी की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सहज एवं विनम्र व्यक्तित्व पार्टी से नए एवं ऊर्जावान युवाओं को पार्टी से जोड़ने में सहायक होगा।  

निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने जोशी को बधाई देते हुए उनकी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्ति किया, उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर 2023 में राजस्थान को कांग्रेसमुक्त बनाकर भाजपा बहुमत की सरकार बनाएगी। 

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी ने सांसद सीपी जोशी को भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जोशी के राजनीतिक अनुभव का भाजपा को निश्चित ही लाभ मिलेगा। 

उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सांसद सीपी जोशी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश भाजपा संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। पार्टी नये किर्तिमान स्थापित करेंगी। 

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि, पार्टी की निष्कर्म सेवा का पर्याय सांसद सीपी जोशी को पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई। उन्होंने कहा कि उनकी कर्मठता अतुलनीय है। कर्मठ जनसेवक सदा कुशल संगठनकर्ता होता है। निश्चित ही आपके नेतृत्व में हम सभी साक्षी राजस्थान को नये उजाले की ओर ले जाने में सफल होंगे। 

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जोशी की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, भाजपा निश्चित रूप से आपके अनुभव और कार्यशैली में मरूधरा में कीर्तिमान स्थापित करेगी। 

केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने सांसद सीपी जोशी को शुभकामना देते हुए कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश भाजपा संग्ठन और अधिक मजबूत होगा। 

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओम माथुर ने सांसद सीपी जोशी को बधाई देते हुए कहा कि 2023 में उनके नेतृत्व में पार्टी निश्चित ही फतेह करेगी। 

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने सांसद जोशी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ मजबूत संघर्ष जारी रखेगी। 

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने सीपी जोशी को बधाई देते हुए कहा कि, आपके नेतृत्व में संगठन दिन दुगनी और रात चैगुनी तरक्की करेगा और 2023 और 2024 में हम भाजपा की ऐतिहासिक जीत प्राप्त करेंगे।   

विधानसभा सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि सांसद सीपी जोशी की नियुक्ति से हर वर्ग के क्षेत्र में हर्ष की लहर है। नये प्रदेशाध्यक्ष निश्चित रूप से कांग्रेस सरकार को उखाड फेंकने में सफल होंगे।  

सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने सांसद सीपी जोशी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके राजनैतिक अनुभव एवं नेतृत्व कौशल से पार्टी जनहित एवं विकास के मुददों पर जनता की सशक्त आवाज बनेगी। आपके नेतृत्व में घर-घर कमल खिलाने का अभियान नई ऊंचाई पर जाएगा। 

सांसद कनकमल कटारा ने नवनियुक्त सांसद सीपी जोशी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से निश्चित तौर पर संगठनात्मक विस्तार को और अधिक बल मिलेगा। 

सांसद किरोडीलाल मीणा ने कहा कि सांसद सीपी जोशी के कुशल नेतृत्व में संगठन और सशक्त होगा एवं कांगे्रस के कुशासन से राजस्थान को कांग्रेसमुक्त करने का सूत्रधार बनेगा। 

सांसद श्रीमति दिया कुमारी व महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदडा ने सांसद सीपी जोशी को बधाई देते हुए कहा कि निसंदेह आपके ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा संगठन राजस्थान में सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। 

सांसद राजेन्द्र गहलोत ने सीपी जोशी को बधाई देते हुए कहा कि उनका युवा नेतृत्व पार्टी को नई ऊचांइयों पर लेकर जाएगा, कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ एक नई ऊर्जा के साथ पार्टी संघर्ष करेगी। 

किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां ने जोशी की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनका अनुभव व युवा जोश पार्टी को मजबूती  और ताकत देगा।

Comments

Popular posts from this blog

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे

18 जून को सुविख्यात ज्योतिषी दिलीप नाहटा पिंकसिटी में जयपुर वासियों को देंगे निशुल्क सेवा