अमित जैमन को चुना नया प्रदेशाध्यक्ष

मंत्रालयिक कर्मचारियों का महापड़ाव 25 वें दिन जारी



राजस्व विभाग के प्रदेशाध्यक्ष शंभु सिंह राठौड़ बर्खास्त



           अमित जैमन को चुना नया प्रदेशाध्यक्ष 



    राजस्थान विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का मिला समर्थन 


जयपुर  11 मई। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ का महापड़ाव आज 25 वें दिन भी जारी रहा प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने कहा कि सरकार जब तक मंत्रालयिक कर्मचारियों की प्रमुख वित्तीय मांगो पर निर्णय कर आदेश जारी नही करेगी तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा सरकार आंदोलन को कुचलने के हर संभव प्रयास कर रही है जिसके चलते आंदोलन के सहभागी राजस्व विभाग मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंभु सिंह राठौड़ को अलग से बुलाकर आश्वासन के जरिये आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया जिसका महापड़ाव स्थल पर  हजारों की संख्या में उपस्थित मंत्रालयिक कर्मचारियों ने विरोध करते हुए शंभु सिंह राठौड़ को उनके इस संगठन विरोधी  कृत्य के लिए  प्रदेशाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर अमित जैमन को नया प्रदेशाध्यक्ष चुना गया । प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र दाधीच ने कहाँ कि महापड़ाव को लगातार विभिन्न कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिल रहा है आज राजस्थान विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गोविन्द सिंह चौहान ने महापड़ाव स्थल पर उपस्थित होकर आंदोलन का समर्थन किया। पंचायती राज के सरंक्षक कमलेश शर्मा ने कहाँ कि सरकार जल्द ही हमारी मांगो पर निर्णय कर आदेश जारी करेगी वरना आंदोलन को ओर ऊग्र किया जायेगा। सभा को नाथुलाल पाटीदार, इन्द्रजीत शर्मा, ब्रजेश शर्मा,राकेश मोड़, सुनील मोदी,उमेश शर्मा,  अमित जैमन,सतीश सैनी,  अविनाश पुंडरीक , प्रदीप वशिष्ठ, अमित हरितवाल, जितेंद्र शर्मा, सुनील मीणा,बी. डी कृपलानी, अमित शर्मा, सियाराम शर्मा, राकेश पाराशर,बलराम गुर्जर, अशोक चौधरी, जगदीश चौधरी, सुरेन्द्र मीणा, संपत राम, बाबूलाल शर्मा, केशव शर्मा, दीनदयाल व्यास, अनिल कौशिक , राजेश विजय, सीमा सैनी, उषा शर्मा, सुमन शर्मा, सुमित्रा, कविता आर्य, मीनाक्षी शर्मा, कीर्ती बैस,  विजय लता, प्रतिभा काबरा, ललिता मीणा, खुशबू राठौड़, पायल शर्मा, गरीमा अग्रवाल, वीनू, विभूति, राजकुमारी, दुर्गा सहाय, सहित सभी जिलों के जिला अध्यक्ष एवं विभागीय अध्यक्षो ने संबोधित किया। 



Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे