जयगुरुदेव आश्रम पर भंडारे की तैयारियां

   जयगुरुदेव आश्रम पर भंडारे की तैयारियां



 दुबई, अमेरिका, मॉरीशस जेसे अनेक देशों से श्रद्धालुओ का होगा आगमन

उज्जैन। उज्जैन के पिंगलेश्वर स्थित बाबा जयगुरुदेव आश्रम में 15, 16 और 17 मई को आयोजित होने वाले बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के तीन दिवसीय ग्याहरवें वार्षिक मार्गदर्शक भंडारे के लिए चल रही तैयारियां अपने अंतिम चरणों में है। अनगिनत भोजन भण्डारें, विशाल सतसंग पांडाल, सैकड़ों की संख्या में शौचालय, चिकित्सालय इत्यादि तैयार किये जा रहे है। बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी और वक्त के संत सतगुरु पूज्य बाबा उमाकान्त जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस भंडारे में प्रातः 4ः30 बजे एवं सांय 5 बजे से सतसंग एवं नामदान होगा।

इस विशाल धर्म समागम में सेवा करने के लिए हजारों की संख्या में महाराज जी के भक्त सारे भारत से यहाँ पहुँच चुके है विशेष बात ये है की इस भंडारे में भारत के अलावा दुबई, अमेरिका, मॉरीशस समेत अनेक देशों से श्रद्धालूओं का आगमन हो रहा है। इस भंडारे में विशेष रूप से लोकतंत्र सेनानियों की एक विशेष संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह एवं उज्जैन के संत समाज का सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। बाबा जयगुरुदेव आश्रम पर आयोजित होने वाले भंडारे में देश विदेश से गुलाबी कपड़ों में आ रहे है जिससे उज्जैन के बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन पर हर तरफ गुलाबी रंग नज़र आ रहा है। बाबा उमाकान्त  महाराज आज देश विदेश में लोगों को शाकाहारी,सदाचारी एवं नशामुक्त बनने के लिए प्रेरित करने के साथ जयगुरुदेव नाम का प्रचार कर रहे है।                                                                                                                                                           




Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे