कर्नाटक में सिद्वारमैया मुख्यमंत्री, डीके शिव कुमार उप मुख्यमंत्री होंगे

कर्नाटक में सिद्वारमैया मुख्यमंत्री, डीके शिव कुमार उप मुख्यमंत्री होंगे 


नई दिल्ली। कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी का सस्पेंस खत्म हो गया, कल शाम रात्रि तक कर्नाटक पीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार विधायकों के साथ अलग बैठक कर रहे थे।

शिवकुमार अड़े रहे, आखिर में बात नही बनी तो कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को आना पड़ा और शिवकुमार से बातचीत की, सोनिया गांधी की बात पर डीके.शिवकुमार उपमुख्यमंत्री के पद पर राजी हो गए।

सोनिया गांधी ने डीके शिवकुमार से कहा आपकी पार्टी में बहुत जरूरत है, आपके अध्यक्ष पर रहते हुए कर्नाटक में सरकार बनी, और चार दिन से चला मुख्यमंत्री घटनाक्रम को लेकर कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी का सस्पेंस खत्म हो गया। कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री के दावेदार सिद्वाररमैया व उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मिलकर कर्नाटक सरकार चलाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

नाहटा को कई संस्थाएं करेंगी सम्मानित

टी- 20 वर्ल्ड कप का विजेता भारत बन सकता है- दिलीप नाहटा