तीन अनशनकारियों की हालत बिगड़ी

  तीन अनशनकारियों की हालत बिगड़ी 


हालत गंभीर फिर भी नहीं चेती सरकार 



         अनशन तीसरे दिन भी जारी



       महापड़ाव 51 वें दिन भी जारी 

      सामुहिक अवकाश का 58 वां दिन 

जयपुर । राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ का आमरण अनशन आज तीसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन के चलते आज तीन अनशनकारियों की तबियत खराब होने के बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा उन्हें जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पुनः महापड़ाव स्थल पर लाया गया। प्रदेशाध्यक्ष राजसिंह चौधरी ने कहा कि महापड़ाव के चलते पांच कर्मचारी वीर गति को प्राप्त हो चुके हैं एवं कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो चुके है। उसके उपरांत भी सरकार संवादहीनता कर रही है। मुख्यमंत्री  अपने प्रदेश दौरो में विभिन्न सभाओं में कह रहे हैं मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगो पर जयपुर पहुँच कर जल्द फैसला कर दूंगा । लेकिन 51  दिन महापड़ाव एवं 58 दिन हड़ताल के चलते आज तक भी कोई निर्णय नहीं हुआ। आज भी मंत्रालयिक कर्मचारी महापड़ाव डाल कर अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। प्रदेश प्रवक्ता सुनील मोदी,राजस्व के प्रदेशाध्यक्ष अमित जैमन, पंचायती राज्य के प्रदेशाध्यक्ष अशोक निठारवाल, पंजीयन मुद्रांक के प्रदेशाध्यक्ष भीखा राम चौधरी, शिक्षा विभागीय प्रदेशाध्यक्ष आंनद साध, मुकेश मुदगल, रामजीलाल मीणा, हनुमान प्रसाद शर्मा, राकेश मौड़, राकेश बांरा,चंदन पंचोली, राजेश नामा, नेत्र  कमल मुदगल, गोपाल अवस्थी, भुवनेश शर्मा, सुरेन्द्र फौजी, लोकेश वशिष्ठ, जगदीश मीणा, दिनेश स्वामी, पोलाराम चौधरी, यतेन्द्र सिंह चौहान,विजय सिहं राजावत, जितेंद्र राठौड़, संपत राम,बाबूलाल शर्मा, विवेक सैकड़ा, सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। प्रदेश सलाहकार सतवीर सिंह राजावत ने कहा जब तक मांगो के आदेश नहीं होगे तब तक महापड़ाव जारी रहेगा। 



Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

नाहटा को कई संस्थाएं करेंगी सम्मानित

टी- 20 वर्ल्ड कप का विजेता भारत बन सकता है- दिलीप नाहटा