विजय कुमार सेन अध्यक्ष, भरत लाल मीणा उपाध्यक्ष मनोनीत

विजय कुमार सेन अध्यक्ष,  भरत लाल मीणा उपाध्यक्ष मनोनीत



जयपुर । अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ की मेडिकल कॉलेज जयपुर में मीटिंग आहूत हुई। जिसमें संघ के प्रदेश संरक्षक  ज्ञानचंद जांगिड़, प्रदेश अध्यक्ष  अजयवीर सिंह, जिला अध्यक्ष  लीलाधर गुर्जर, शाखा अध्यक्ष मेडिकल कॉलेज  रूप सिंह गौड,  विजय सिंह  पीएचडी, मीडिया प्रभारी महासंघ (एकीकृत) एवं अन्य पदाधिकारी,  कर्मचारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय होने पर उपशाखा महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट जयपुर के साथियों ने अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीक कर्मचारी संघ की सदस्यता ग्रहण की तथा सर्वसम्मति से निर्णय होने पर  विजय कुमार सेन को उप शाखा अध्यक्ष महिला चिकित्सालय जयपुर तथा  भरतलाल मीणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला चिकित्सालय जयपुर मनोनीत किया गया।


संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजयवीर सिंह ने सदस्यता ग्रहण करने वाले वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारियों के साथ-साथ नवनियुक्त पदाधिकारीयों का धन्यवाद ज्ञापित कर शुभकामनाएं दी तथा एकजुट होकर कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करने की अपील की।

Comments

Popular posts from this blog

ब्यावर के जिला बनने की भविष्यवाणी हुई सत्य साबित

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

ब्यावर के ज्योतिषी दिलीप नाहटा की भविष्यवाणी