जैन संत पं अर्जुनलाल सेठी की जन्म जयंती मनाई

   जैन संत पं अर्जुनलाल सेठी की जन्म जयंती मनाई


जयपुर। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक जयपुर में जन्मे क्रांतिकारियों के गुरु जैन संत पं अर्जुनलाल सेठी की जन्म जयंती शनिवार को राजधानी के नारायण सिंह सर्किल स्थित भट्टारकजी की नसिया में मनाई गई। उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को याद किया गया।


 यह कार्यक्रम बदल्यो बदल्यो राजस्थान केसरिया ज्योति अभियान के तहत आयोजित किया गया। इसमें समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें राजस्थान के क्रांतिकारी परिवारों के सदस्यों और पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। 


कार्यक्रम में आए अमरीश वर्धन ने कहा कि बदल्यो बदल्यो राजस्थान में इतिहास को देखा जाए तो राजस्थान के सच्चे क्रांतिकारी अर्जुनलाल सेठी, दामोदर राठी व गोपाल कहरवा सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वतंत्रता दिलाई लेकिन ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ जो होना चाहिए वो व्यवहार नहीं किया जा रहा।


 उनका नाम तक भी किताबों से धीरे धीरे हटा दिया गया है। चाहे कांग्रेस व भाजपा हो या फिर कोई भी पार्टी हो अर्जुनलाल सेठी के जन्म दिवस पर किसी ने भी एक पोस्ट नहीं डाली। उनको याद दिलाने के लिए जोत केसरिया जोत करते हैं, ज्योत का मतलब अपना सब बलिदान करके अपनी मातृभूमि के लिए सम्मान प्राप्त करना होता है। स्वतंत्रता सिटी क्रांतिकारी एक ग्रुप बना हुआ है, जिसमें अर्जुनलाल सेठी, दामोदर राठी व गोपाल कहरवा शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

ब्यावर के जिला बनने की भविष्यवाणी हुई सत्य साबित

मंत्री महेश जोशी ने जूस पिलाकर आमरण अनशन तुड़वाया 4 दिन में मांगे पूरी करने का दिया आश्वासन

ब्यावर के ज्योतिषी दिलीप नाहटा की भविष्यवाणी