लोकतंत्र रो उत्सव

                             लोकतंत्र रो उत्सव 



    मतदान दिवस पर नहीं मिला मतदान का अधिकार


जयपुुर 25 नवंबर। लोकतंत्र बहुत ही बलिदान के बाद प्राप्त होने पर इसका महत्व है। लोकतंत्र के लिए हर मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान आवश्यक है किन्तु खेद के साथ कहना पड रहा है कि राजस्थान के विधानसभा चुनाव 2023 में  लोकतंत्र रो  महोत्सव के दौरान 25 नवंबर को मतदान दिवस से पूर्व मतदाता सूचना पर्ची घर पर नहीं मिली  और मतदान केंद्र पर जाने पर मतदान का अधिकार भी नहीं मिला। विधानसभा क्षेत्र 55 सांगानेर,त्रिवेणी नगर, गोपालपुरा बाईपास स्थित मतदान केंद्र ke के भाग संख्या 10 69 तिलक पब्लिक स्कूल पर  अनेक मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने का अधिकार नहीं मिल पाया। उच्च अधिकारियों की लापरवाही के चलते अनेक मतदाता अपने इस अमूल्य अधिकार से वंचित रह गए। रिटायर्ड अधिकारी नंद  किशोर शर्मा,शिखरचंद जैन जैसे अनेक मतदाता सुबह से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने की मशक्कत करते दिखाई दिए। इसकी सूचना जिला कलेक्टर जयपुर और निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

नाहटा को कई संस्थाएं करेंगी सम्मानित

टी- 20 वर्ल्ड कप का विजेता भारत बन सकता है- दिलीप नाहटा