पुलिस मुख्यालय में दीपावली स्नेह मिलन

               पुलिस मुख्यालय में दीपावली स्नेह मिलन


       डीजीपी ने  दी सभी को दीपावली की शुभकामनाएं


जयपुर, 14 नवम्बर। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में पुलिस मुख्यालय में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में  पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएं दी। 


मिश्रा ने कहा कि हर्ष, उल्लास और उमंग का यह पर्व हमें शांति, सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेश में शान्ति एवं सद्भावना बनाये रखने एवं निर्विघ्न विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस कर्मियों से पूर्ण सतर्कता और सद्भावना के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने का आव्हान किया।

मिश्रा ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने सदैव अपनी ड्यूटी का पूर्ण निष्ठा एवं कर्त्तव्यपरायणता से पालन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी समस्त पुलिस कर्मी कर्त्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर महानिदेशक जेल  भूपेंद्र दक, महानिदेशक क़ानून व्यवस्था  राजीव शर्मा एवं महानिदेशक प्रशिक्षण जंगा श्रीनिवास राव सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गण, कर्मचारी व पुलिस पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


              

Comments

Popular posts from this blog

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

बजट मेँ कर्मचारियों की उपेक्षा से कर्मचारी वर्ग मेँ घोर निराशा

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को