दूरदर्शन पर नये साल की विशेष प्रस्तुति "राग -रंग 2024" रात 9 बजे

 दूरदर्शन पर नये साल की विशेष प्रस्तुति "राग -रंग 2024"  रात 9 बजे


जयपुर । डीडी राजस्थान द्वारा दर्शकों के लिए निर्मित नव वर्ष विशेष कार्यक्रम "राग- रंग 2024" का प्रसारण आज नव वर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को रात 9 बजे डीडी राजस्थान पर किया जाएगा। दूरदर्शन केंद्र जयपुर की कार्यक्रम प्रमुख सीमा विजय ने बताया कि यह कार्यक्रम राजस्थान के लोक संगीत और नृत्यों पर आधारित हैं जिसमें युवा कलाकारों को अवसर दिया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम प्रमुख ने यह भी बताया कि इस विशेष कार्यक्रम "राग- रंग 2024" का निर्माण एवं निर्देशन सम्मिलित रूप से डीडी राजस्थान के तीन प्रोड्यूसर वीरेन्द्र कुमार परिहार, चेतन प्रकाश और राजसिंह द्वारा किया गया हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए इसमें कत्थक एवं लंगा शैली के कलाकारों की प्रस्तुतियों को भी शामिल किया गया हैं। कार्यक्रम निर्माण में नव वर्ष की थीम को केंद्रित करते हुए "राग- रंग 2024" का निर्माण किया गया है। यह कार्यक्रम रागों और रंगों से परिपूर्ण है इसलिए इसका नाम "राग- रंग 2024" रखा गया है। कार्यक्रम में राजस्थानी सांस्कृतिक विरासत एवं सांगीतिक धरोहर के दर्शन होते हैं।




Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

नाहटा को कई संस्थाएं करेंगी सम्मानित

टी- 20 वर्ल्ड कप का विजेता भारत बन सकता है- दिलीप नाहटा