हरिद्वार साहित्य महोत्सव में भागीरथी साहित्य सम्मान' से सम्मानित होंगे - भूपेन्द्र राघव

 हरिद्वार साहित्य महोत्सव में भागीरथी साहित्य सम्मान' से सम्मानित होंगे - भूपेन्द्र राघव


जयपुर ( जे पी शर्मा)। भारत की आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष में ट्रू मीडिया समूह ने हरिद्वार में हर की पौड़ी सनातन धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल पर, साहित्य, कला, संस्कृति की अलख जगाने के लिए ट्रू मीडिया हरिद्वार साहित्य महोत्सव -2023 करने जा रहा है। इस महोत्सव में सम्मानित होने वाले सभी सम्मानित साथी अपने आप में एक संस्था हैं, इस दो दिवसीय हरिद्वार साहित्य महोत्सव में 16 दिसंबर  को हर की पौड़ी सनातन धर्म का प्रमुख तीर्थ पर माँ गंगा की आरती में सम्मलित होकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे और 17 दिसंबर को हरिद्वार के प्रसिद्ध श्री नीलकंठ धाम के सभागार में हर की पौड़ी सनातन धर्म का प्रमुख तीर्थ, साहित्य, कला, संस्कृति, शिक्षा एवं पत्रकारिता पर विशेष सत्र और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जापान, न्यूयॉर्क एवं भारत के विभिन्न राज्यों से आये साहित्यकारों का सम्मान  किया जाएगा। जिसमे दिल्ली,हरियाणा,नोएडा, गाज़ियाबाद, बंगलौर, लखनऊ, हरिद्वार, उतराखंड, प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के साहित्यकार सम्मानित होंगे। साहित्य महोत्सव 2023 के प्रथम सत्र में डॉ.अशोक मैत्रेय अध्यक्ष, इन्द्रजीत शर्मा न्यूयॉर्क मुख्य अतिथि,डॉ.ओमप्रकाश प्रजापति स्वागत अध्यक्ष,तथा रमा शर्मा, जापान, डॉ.अंजना सिंह डॉ. सूक्ष्म लता महाजन  ओमप्रकाश शुक्ल विशिष्ट अतिथि रहेंगे। मंच संचालन उषा श्रीवास्तव का रहेगा। वहीं दूसरे सत्र में डॉ. संजय जैन अध्यक्ष, पंडित नमन मुख्य अतिथि,डॉ.ओमप्रकाश प्रजापति स्वागत अध्यक्ष, एवं डॉ.मनोज कामदेव, डॉ. कविता मल्होत्रा,विवेक बादल बाजपुरी, सतेन्द्र सिंह, अपर्णा थपलियाल एवं फ़ौज़िया अफ़ज़ाल विशिष्ट अतिथि रहेंगे। 


मंच संचालन पूजा श्रीवास्तव का रहेगा। ट्रू मीडिया हरिद्वार साहित्य महोत्सव -2023 में साहित्यकारों को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाकार्य के लिए विनोद पराशर,देवेन्द्र शर्मा 'देव', उषा श्रीवास्तव,डॉ. अर्चना गर्ग,उर्वी ऊदल, अपर्णा थपलियाल,डॉ.सूक्ष्मलता महाजन,डॉ. मनोज कामदेव, अंजना जैन, एस पी दीक्षित, कीर्ति रतन,रमा शर्मा, जापान,भूपेन्द्र राघव,पूजा श्रीवास्तव, सुशीला देवी, डॉ.ओमप्रकाश प्रजापति,अशोक कुमार, पंडित नमन, डॉ.संजय जैन,भावना शर्मा,विवेक बादल बाजपुरी, अशोक गुप्ता, विनोद महाजन सरल, इंदरजीत शर्मा, गिरीश चावला, प्रभा दीपक शर्मा, शिवशंकर लोध राजपूत,महेश प्रजापति, ज्ञानेंद्र शर्मा प्रयागी, डॉ. गीतांजलि नीरज अरोरा गीत, हरेन्द्र पंडित, सुरेन्द्र सिंह रावत, विशाल यादव,अतुल प्रताप सिंह चौहान,केपी सिंह विकल,हिमांशु शुक्ल, नीरज कुमार, फ़ौज़िया अफ़ज़ाल फ़िज़ा, विशाल पांडे, ओमप्रकाश शुक्ला ओम, डॉ. कविता मल्होत्रा, डॉ. सरिता गर्ग, ऋतु रस्तोगी,अंकुर रस्तोगी, बबीता झा,अर्चना झा, सतेन्द्र सिंह,संगीता वर्मा,अर्चना मेहता,ईशा भारद्वाज आदि को सम्मानित किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

नाहटा को कई संस्थाएं करेंगी सम्मानित

टी- 20 वर्ल्ड कप का विजेता भारत बन सकता है- दिलीप नाहटा