योगिता मीरवाल प्रदेश महिला कॉंग्रेस की महासचिव नियुक्त

 योगिता मीरवाल प्रदेश महिला कॉंग्रेस की महासचिव नियुक्त


 

जयपुर । महिला एवं बाल विकास को समर्पित समाज सेवी प्रखर वक्ता पत्रकारिता से संबंध रखने वाली महिला सशक्तिकरण , शिक्षा, संरक्षण, अधिकार, सुरक्षा की प्रथम प्रहरी बनकर मानवता के हितों को ध्यान में रखते हुऐ समाज को जागरूक करना हमेशा सकारात्मक ऊर्जा से प्रयास रहा ।


 योगिता मीरवाल द्वारा राजस्थान में महिला शक्ति समाज का बड़ा संगठन बनाकर फ्री भोजन,शिक्षा, अधिकार संरक्षण हेतु आए दिन संभाग स्तर पर अनेकों कार्य किए जा चुके हैं एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में अनेकों सम्मानित पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इसी अवधारणा के तहत राष्ट्रीय महिला कॉंग्रेस की अध्यक्ष नीता डिसूजा, राज.प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राखी गौतम, संगठन महासचिव प्रियंका नंदवाना  की अनुशंसा से योगिता मीर वाल को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया। एक ख़ास मौके पर ( नारी शक्ति वंदन सम्मान समारोह में )महिला कांग्रेस की प्रदेश संगठन महासचिव प्रियंका नंदवाना द्वारा योगिता मीर वाल को नियुक्ति पत्र देकर प्रदेश कांग्रेस महिला संगठन को मजबूती प्रदान करने पर खुशी जाहिर की एवं शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार जताया।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री