नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

          नाहटा की चौंकाने वाली भविष्यवाणी  
              मोदी का ये अंतिम कार्यकाल 
लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को पहली बार अधिकतम 422 सीटें तक भी मिल सकती है एवं मोदी के अगले पांच वर्षों के कार्यकाल में भारत विश्व की चौथी या तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के साथ -- साथ मोदी ही भारत को सुपर पावर देश बनाने एवं भारत को विश्व गुरु बनाने की नींव रख जाएंगे एवं मोदी द्वारा राजपूत समाज एवं जाट समाज एवं गुर्जर समाज एवं अन्य लगभग सभी धर्मो के आराध्य देवी देवताओं के बड़े विशाल मंदिर भी बनाएं जाएंगे एवं पुराने मंदिरों का  जीर्णोद्वार भी किया जाएगा एवं विश्व की सबसे बड़ी मस्जिद एवं सबसे बड़ा गुरुद्वारा भी भारत में ही बनाया जाएगा । भारत के नास्त्रेदमस कहे जाने वाले एवं नास्त्रेदमस अवार्ड्स से सम्मानित एवं कलेक्टर एवं राज्यपाल से सम्मानित एवं मुंबई फिल्म इंडस्ट्रीज से दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित एवं 400 के लगभग सत्य भविष्यवाणीयां लिख चुके ऐसे ख्याति प्राप्त राजस्थान के ब्यावर जिले के भविष्यवक्ता एवं एस्ट्रोलॉजर एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ दिलीप नाहटा ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर एवं आने वाले पांच वर्षों के बारें में नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल को लेकर बड़ी ही चौंकाने वाली आश्चर्यजनक भविष्यवाणी की है । नाहटा ने अपने स्वयं के ही द्वारा बनाई गई विश्व की एकमात्र भविष्यवाणी लैब जिसे गुरु हस्ती मैग्नेटिक साइंटिफिक भविष्यवाणी लैब , पार्ट नंबर -- वन का नाम दिया गया है , जो पूर्णतया वैज्ञानिक रूप से चुंबकीय ग्रेविटेशन फील्ड पर आधारित है , इसी भविष्यवाणी की लैब से मिले भविष्य के आंकड़ों के आधार पर नाहटा की पिछले 17 वर्षों के दौरान 400 के लगभग राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीयस्तर की भविष्यवाणीयां अभी तक बिल्कुल सत्य साबित हो चुकी है यानी नाहटा द्वारा की गई अब तक 90 फीसदी भविष्यवाणीयां बिल्कुल सत्य साबित होकर खरी उतरी है , जिसे भारत के सैकड़ो लोगों ने नाहटा द्वारा पूर्व में ही प्रकाशित एवं जारी कर दी गई नाहटा कि इन भविष्यवाणियों को देखा , परखा और समझा भी है , नाहटा ने अपनी भविष्यवाणी में कहा है कि इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा एनडीए गठबंधन को कम से कम 348 सीटों से लेकर अधिकतम 422 सीटों के मध्य तक या इससे भी कहीं अधिक सीटें मिल सकती है , जिसमें भाजपा एनडीए गठबंधन का मुख्य सीटों का एक स्पेशल गोल अचीव टारगेट 372 सीट्स या 382 सीट्स या 392 सीट्स या 402 सीट्स या 409 सीट्स या लगभग 422 सीटों का एक गोल अचीव टारगेट जरूर देखने को मिलेगा या इसी गोल से भी अधिक 442 सीट्स के आसपास या इससे भी अधिक सीटों पर भाजपा एनडीए गठबंधन पहुंच सकती है , जो इतिहास में पहली बार 1984 के लोकसभा में इंदिरा गांधी को मिली 404 सीटों के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर सकती है एवं नरेंद्र मोदी ही देश के तीसरी बार पूर्ण बहुमत से प्रधानमंत्री बनेंगे परंतु उनका यह कार्यकाल अंतिम कार्यकाल होगा और वे आने वाले पूरे पाँच वर्षों तक प्रधानमंत्री की गद्दी पर आरूढ़ नहीं रह पाएंगे यानी या तो वें आने वाले समय में भारत के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं या फिर भारतीय राजनीति से संन्यास भी ले सकते है या फिर अन्य घटनाकम के कारण उनका यह कार्यकाल पूरा नहीं हो पाएगा , इसके अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव में केवल मोदी लहर के कारण सैकड़ों जगहों पर भाजपा उम्मीदवार लाखों वोटो से विजयी होंगे एवं कई कई जगहों पर विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवारों की जमानत भी जप्त हो सकती है , वहीं राजस्थान में मोदी लहर के चलते नागौर से हनुमान बेनीवाल चुनाव हार जाएंगे एवं वैभव गहलोत भी चुनाव हार जाएंगे एवं बाड़मेर से रविंद्र सिंह भाटी भी चुनाव हार सकते है , वहीं दिल्ली की सातों की सातों सीटें भाजपा के पक्ष में जाती हुई नजर आ रही है , वही उत्तर प्रदेश में 75 सीट्स या  इससे अधिक या पूरी की पूरी 80 सीटें भाजपा के पक्ष में जा सकती है एवं उत्तर प्रदेश से सपा और बसपा का पूर्णतया सफाया भी हो सकता है , आम आदमी पार्टी को पूरे देश भर से कम से कम जीरो सीट्स या अधिकतम सात सीट्स तक मिल सकती है ।।                                                                                                                                                                        नाहटा ने दिया आश्वासन 
नाहटा द्वारा बनाई गई स्वनिर्मित मैग्नेटिक भविष्यवाणी लैब के आधार पर मिले आंकड़ों ने देशभर की जनता को मोदी सरकार के आने वाले पांच वर्षों के कामकाज को लेकर देश की हर जाति एवं हर संप्रदाय एवं हर धर्म को पूर्णतया सुरक्षा का आश्वासन दिया है , मोदी एवं अमित शाह की जुगलबंदी आने वाले पांच वर्षों के भीतर बड़े -- बड़े कड़े एक्शन लेगी जिससे वें भारत को आने वाले समय में विकसित राष्ट्र बनाने की हंड्रेड परसेंट नींव रख जाएंगे , जिस कारण आने वाले हजार वर्षों तक नरेन्द्र मोदी इतिहास के पन्नों में अमर हो जाएंगे यानी न भूतों न भविष्यति और आने वाले 10 या 20 वर्षों के भीतर में महात्मा गांधी के बाद नरेंद्र मोदी की फोटो भी भारतीय नोटों पर छपने लग सकती है एवं आने वाले पांच वर्षों के भीतर मोदी सरकार देश के सभी धर्म एवं संप्रदाय को इसमें हिंदू , मुस्लिम , सिख , इसाई सभी धर्मों को एक कड़ी में बांधने एवं एकता के सूत्र में जोड़ने की महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है एवं मोदी ने जिस प्रकार भारत में विश्व का सबसे बड़ा राम मंदिर बनाकर एक इतिहास रचा है , उसी प्रकार मोदी ही मुस्लिम धर्म की सबसे बड़ी मस्जिद भी भारत मे बना जाएंगे एवं सिख धर्म के लिए भी विश्व का पहला सबसे बड़ा गुरुद्वारा  मोदी द्वारा भारत में बनाया जाएगा एवं मोदी द्वारा राजपूत समाज एवं जाट समाज एवं गुर्जर समाज एवं अन्य लगभग सभी धर्म एवं समाज के आराध्य देवी देवताओं के बड़े विशाल मंदिर भी बनाएं जाएंगे एवं पुराने मंदिरों का जिनोदार भी किया जा सकता है , इसके अलावा भारतीय शेयर बाजार में अगले पांच वर्षों के भीतर शेयर मार्केट में भयंकर तेजी का भूचाल आएगा , जिस कारण भारतीय शेयर मार्केट विश्व का पहला शेयर मार्केट बनकर उभरेगा , इसी शेयर मार्केट के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की बहुत जल्दी ही चौथी या तीसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगी एवं हर क्षेत्र में भारत आने वाले समय में दुनिया की चौथी या तीसरी महाशक्ति बन जाएगी , अगले पांच वर्षों में महंगाई भी जबरदस्त बढ़ेगी लेकिन मोदी सरकार काफी चीजों पर महंगाई पर काबू पाने में काफी हद तक कारगर साबित भी होगी , देश की जनता को रोजगार एवं नौकरियों के साधन भी बढ़ेंगे एवं महिलाओं को सुरक्षा के साधन भी ज्यादा मिलेंगे लेकिन भारतीय कानून में अमूल चूल परिवर्तन होंगे और भारतीय कानून को काफी आसान एवं भारी सख्त भी बनाया जाएगा एवं भारत विश्व का एक हिंदू राष्ट्र बन जाएगा एवं इसके अलावा 2024 एवं 2025 एवं 2026  एवं 2027 एवं 2028 एवं 2029 में यूरोप एवं एशिया के किसी बड़े देश के लगभग दस बहुत बड़े नेताओं की अचानक दुर्घटना होने या चोट लगने या आकस्मिक मृत्यु के होने जैसे योग भी बनते देखे जा सकते हैं , इसके अलावा इन वर्षों में प्रतिवर्ष 2024 एवं 2025 एवं 2026 एवं 2027 एवं 2028 एवं 2029 के मई , जून , अक्टूबर एवं नवंबर महीने में भारत में कोई बड़ा साइक्लोन तूफान आने से काफी तबाही होने के संकेत देखने को मिल सकती है एवं इसके अलावा आने वाले इन वर्षों में प्रतिवर्ष 2024 एवं 2025 एवं 2026 एवं 2027 एवं 2028 एवं 2029 के अगस्त , सितंबर महीने में भारत के कई राज्यों में अच्छी बारिश होने के संकेत एवं कई राज्यों में ज्यादा बारिश होने से भयंकर बाढ़ आने , अतिवृष्टि होने , बिजली गिरने से जनहानि होने एवं भूस्खलन होने से काफी भारी नुकसान एवं जनहानि होने के संकेत भी देखने को मिल सकते हैं , इसके अलावा आने वाले इन वर्षों में प्रतिवर्ष 2024 एवं 2025 एवं 2026 एवं 2027 एवं 2028 एवं 2029 के जनवरी , फरवरी , अप्रैल , जुलाई , सितंबर के इन महीनों में भारत में कुछ जगहों पर भूकंप आने एवं हिमाचल एवं जम्मू कश्मीर एवं छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश एवं उत्तराखंड के जंगलों में हर वर्ष आग लगने से काफी तबाही होने एवं रेल दुर्घटना होने एवं पैसेंजर हवाई जहाज दुर्घटना होने एवं फाइटर विमान दुर्घटनाग्रस्त होने एवं पानी के जहाज या पनडुब्बी में आग लगने या इनके दुर्घटनाग्रस्त होने एवं नाव डूबने से जनहानि होने जैसी घटनाएं देखने को मिल सकती है , इसके अलावा अगले पांच वर्षों के दौरान भारत के किसी बड़े अभिनेता एवं नेता एवं खिलाड़ी को अपने स्वास्थ्य ध्यान रखना होगा जैसे अमिताभ बच्चन , शाहरुख खान , आमिर खान , सलमान खान , रेखा , जयाप्रदा , हेमा मालिनी नितिन गडकरी , राजनाथ सिंह , अमित शाह , स्मृति ईरानी , अरविंद केजरीवाल , नीतीश कुमार , सोनिया गांधी , लालू प्रसाद यादव , अशोक गहलोत , शरद पवार , एम के स्टालिन , सचिन तेंदुलकर , महेंद्र सिंह धोनी , विराट कोहली को थोड़ा सा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा एवं इसके अलावा राजस्थान एवं मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में अगले पांच वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री भी चेंज होंगे एवं प्रतिवर्ष इन तीनों राज्यों के मंत्रिमंडल में भी कुछ परिवर्तन होगा एवं मंत्रिमंडल का विस्तार भी होगा एवं राजस्थान में आने वाले कुछ वर्षों के भीतर दिया कुमारी भी राजस्थान की एक दिन मुख्यमंत्री अवश्य बन कर रहेंगी एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अगले पांच वर्षों के भीतर दिल्ली में कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष या सर्वोच्च पद भी दिया जा सकता है , इसके अलावा आने वाले अगले पांच  वर्षों के दौरान मोदी सरकार के कुछ केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों की जुबान स्लिप होने से उन्हें देश की जनता द्वारा निंदा का एवं अपयश का सामना भी करना पड़ सकता है , इसके अलावा भारत चीन बॉर्डर पर आपस में तनातनी एवं सीमा विवाद को लेकर युद्ध जैसे हालात भी देखने को मिल सकते हैं ।  इसके अलावा भारत में कई जगहों पर बुलेट ट्रेन भी चलाने की नींव रखी जाएगी एवं इसके अलावा भारतीय सेना के पास अत्याधुनिक फाइटर प्लेन , सभी तरह के हथियार के संसाधन मोदी सरकार बाहर देशों से खरीद कर एवं भारत में भी बनाकर  सेना को और सुसज्जित करेंगी ।।                           
    नाहटा द्वारा मोदी सरकार को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आवश्यक पाँच सुझाव दिए गए हैं , यदि मोदी सरकार इस सुझाव को मानेगी तो देश जल्दी ही भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा और देश का विकास जबरदस्त तरीके से होगा ।।                      
 ( 01 ) नाहटा द्वारा सरकार को पहला सुझाव == सरकार द्वारा 2000 हजार एवं 1000 हजार के नोट तो बंद कर दिए गए हैं ,  इसके अलावा 500 रुपए के नोटों को भी बिल्कुल बंद कर दिया जाना चाहिए , केवल ₹10 , ₹20 , ₹50  ,₹100 एवं ₹200 के नोट ही बाजार में चलन में रहने चाहिए एवं सभी तरह से हर तरह का पेमेंट यूपीआई पेमेंट से अनिवार्य कर देना चाहिए , जिसके कारण सरकारी एवं गैर सरकारी भ्रष्टाचार पर बिल्कुल अंकुश पाया जा सकेगा , जिस कारण देश की सरकारी योजनाओं एवं परियोजनाओं में विकास कार्य हेतु जारी फंड पूरी तरह से आवश्यक एवं सही जगह पर पहुंच पाएगा , इसके अलावा अमीर एवं गरीबी की खाई बिल्कुल खत्म हो जाएगी और सभी एक समान जीवन यापन करने लगेंगे , जिससे भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा ।।                                ( 02 ) नाहटा का दूसरा सुझाव == भारत में 806 जिले हैं एवं सभी 806 जिलों में स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एम्स जैसे लग्जरी हॉस्पिटल खोले जाने चाहिए या अगले पांच सालों के भीतर मोदी सरकार को सभी 806 जिलों में एम्स जैसे अस्पताल खोले जाने की नींव रखनी चाहिए ताकि प्राकृतिक आपदाएं आने पर हर जिलेवासियों को उसी जिले में उपचार मिल सके , जिससे भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा ।।                                                    ( 03 ) नाहटा का तीसरा सुझाव == कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी ₹500 के नोट बंद होने के बाद रिश्वत नहीं ले पाएगा यदि रिश्वत ले भी लेगा तो ₹100 एवं ₹200 के बंडल को घर पर नहीं रख पाएंगे , इसलिए डरने लग जाएगें और यदि रिश्वत लेने के बाद यदि कर्मचारी रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया और आरोप सिद्ध हो गए तो कानून ऐसा बने कि उनके बैंक अकाउंट एवं  लॉकर एवं उनकी सारी प्रॉपर्टी सीज कर दी जानी चाहिए एवं कानून में 10 साल की कड़ी सजा का भी प्रावधान बनना चाहिए , जिस कारण भारत में पूरी तरह से भ्रष्टाचार पर रोक लग जाएगी और भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा ।।                                               
  ( 04 ) नाहटा का चौथा सुझाव == भारत के हर घर के बाहर अनिवार्य रूप से अशोक या पारस पीपल के पेड़ लगाए जाने चाहिए यानी जो पेड़ लगाएंगे उन्हें भारत सरकार इनकम टैक्स में छूट प्रदान करेगी , जिससे भारत में हर गली मोहल्ले में एवं हर घर घर में पेड़ लगने लगेंगे और आने वाले समय में भारत में बढ़ रहे प्रदूषण को काफी हद तक इससे कंट्रोल भी किया जा सकेगा ।।  ( 05 ) नाहटा का पांचवा सुझाव == चुनावों में वोट देना हो अनिवार्य , जो व्यक्ति वोट देगा , उनकी एंट्री आधार कार्ड से लिंक हो जाएगी और केवल वही व्यक्ति भारत में हर तरह की समस्याओं एवं विवादों को लेकर कोर्ट के दरवाजे खटखटा सकता है जो वोट नहीं देंगे उनके आधार कार्ड से लिंक नहीं होने पर उनके कोर्ट के दरवाजे हमेशा के लिए बंद रहेंगे , जिससे भारत का 100% वोटिंग प्रतिशत हर जगह होने लग जाएगा और इस कारण एक सही ईमानदार एवं राष्ट्रीय प्रेमी सच्चा इंसान उस जिले से जीतकर लोकसभा या राज्यसभा तक पहुंच जाएंगे और भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा ।
 ( 01 ). --- उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से भाजपा एनडीए गठबंधन को कम से कम 75 सीट्स से लेकर अधिकतम पूरी की पूरी 80 सीट्स तक भी मिलने के योग बन सकते हैं ।।                                  
   ( 02 ). --- महाराष्ट्र की 48 सीटों में से भाजपा एनडीए गठबंधन को कम से कम 30 सीट्स से लेकर अधिकतम 34 सीट्स के मध्य तक या इससे भी अधिक सीटें मिलने के योग बन सकते हैं ।।                               ( 03 ). --- पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में  भाजपा एनडीए गठबंधन को कम से कम 22 सीट्स से लेकर अधिकतम 32 सीट्स के मध्य तक या इससे भी अधिक सीटें मिलने के योग बन सकते हैं ।।                      ( 04 ). --- बिहार की 39 सीटों में भाजपा एनडीए गठबंधन को कम से कम 27 सीट्स से लेकर अधिकतम पूरी की पूरी 39 सीट्स तक भी मिलने के योग बन सकते हैं ।।                                 
  ( 05 ). --- तमिलनाडु की 38 सीटों में भाजपा एनडीए गठबंधन को कम से कम 08 सीट्स से लेकर अधिकतम 12 सीट्स के मध्य तक या इससे भी अधिक सीटें मिलने के योग बन सकते हैं ।।                  
( 06 ). --- मध्य प्रदेश की 29 सीटों में भाजपा को 29 सीटें मिलने के योग बन सकते हैं ।।                                          
( 07 ). --- कर्नाटक की 28 सीटों में भाजपा एनडीए गठबंधन को कम से कम 15 सीट्स से लेकर अधिकतम 25 सीट्स के मध्य तक या इससे भी अधिक सीटें मिलने के योग बन सकते हैं ।।                
  ( 08 ). ---  गुजरात की 26 सीटों में भाजपा को 26 सीटें मिलने के योग बन सकते हैं ।।                                                   
  ( 09 ). --- राजस्थान की 25 सीटों में से भाजपा को कम से कम 22 सीट्स से लेकर अधिकतम पूरी की पूरी 25 सीट्स तक भी मिलने के योग बन सकते हैं ।।                                              
( 10 ). --- आंध्र प्रदेश की 24 सीटों में भाजपा एनडीए गठबंधन को कम से कम 1
08 सीट्स से लेकर अधिकतम 13 सीट्स के मध्य तक या इससे भी अधिक सीटें मिलने के योग बन सकते हैं ।।          
 ( 11 ). --- उड़ीसा की 21 सीटों में भाजपा एनडीए गठबंधन को कम से कम 10 सीट्स से लेकर अधिकतम 14 सीट्स के मध्य तक या इससे भी अधिक सीटें मिलने के योग बन सकते हैं ।।                                   
 ( 12 ). --- केरल की 20 सीटों में पहली बार भाजपा एनडीए गठबंधन को कम से कम 01 सीट्स से लेकर अधिकतम 03 सीट्स के मध्य तक या इससे भी अधिक सीटें मिलने के योग बन सकते हैं ।।    
 ( 13 ). --- तेलंगाना की 17 सीटों में पहली बार भाजपा एनडीए गठबंधन को कम से कम 08 सीट्स से लेकर अधिकतम 11 सीट्स के मध्य तक या इससे भी अधिक सीटें मिलने के योग बन सकते हैं ।।   
( 14 ). --- असम की 14 सीटों में भाजपा एनडीए गठबंधन को कम से कम 08 सीट्स से लेकर अधिकतम 12 सीट्स के मध्य तक या इससे भी अधिक सीटें मिलने के योग बन सकते हैं ।।                                           
 ( 15 ). --- झारखंड की 14 सीटों में भाजपा एनडीए गठबंधन को कम से कम 08 सीट्स से लेकर अधिकतम 12 सीट्स के मध्य तक या इससे भी अधिक सीटें मिलने के योग बन सकते हैं ।।                            
( 16 ). --- पंजाब की 13 सीटों में भाजपा एनडीए गठबंधन को कम से कम 04 सीट्स से लेकर अधिकतम 06 सीट्स के मध्य तक या इससे भी अधिक सीटें मिलने के योग बन सकते हैं ।।                                   
( 17 ). --- छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में भाजपा को 11 सीटें मिलने के योग बन सकते हैं ।।                                                       
( 18 ). --- हरियाणा की 10 सीटों में भाजपा को 10 सीटें मिलने के योग बन सकते हैं ।।                                              
( 19 ). --- उत्तराखंड की 05 सीटों में भाजपा को 05 सीटें मिलने के योग बन सकते हैं ।।                                      
( 20 ). --- हिमाचल प्रदेश की 04 सीटों में भाजपा को 04 सीटें मिलने के योग बन सकते हैं ।।                                           
( 21 ). --- अरुणाचल प्रदेश की 02 सीटों में भाजपा गठबंधन को 02 सीटें मिलने के योग बन सकते हैं ।।                                           
( 22 ). --- गोवा की 02 सीटों में भाजपा एनडीए गठबंधन को पूरी की पूरी 02 सीट्स मिलने के योग बन सकते हैं ।।                                                 
 ( 23 ). --- मणिपुर की 02 सीटों में भाजपा गठबंधन को 01 सीट्स मिलने के योग बन सकते हैं                                                
 ( 24 ). --- मेघालय की 02 सीटों में भाजपा गठबंधन को 0 सीट्स मिलने के योग बन सकते हैं                                              
( 25 ). --- त्रिपुरा की 02 सीटों में भाजपा गठबंधन को 02 सीट्स मिलने के योग बन सकते हैं                                        
 ( 26 ). --- मिजोरम की 01 सीटों में भाजपा गठबंधन को 0 सीट्स मिलने के योग बन सकते हैं                                    
 ( 27 ). --- नागालैंड की 01 सीट्स में भाजपा गठबंधन को 0 सीट्स मिलने के योग बन सकते हैं                         
( 28 ). --- सिक्किम की 01 सीट्स में भाजपा गठबंधन को 0 सीट्स मिलने के योग बन सकते हैं         
( 29 ). --- दिल्ली की 07 सीट्स में भाजपा गठबंधन को पूरी की पूरी 07 ही सीट्स मिलने के योग बन सकते हैं                                          
( 30 ). --- अंडमान निकोबार दीप समूह  की 01 सीट्स में भाजपा गठबंधन को 0 सीट्स मिलने के योग बन सकते हैं       
 ( 31 ). --- चंडीगढ़ की 01 सीट्स में भाजपा गठबंधन को 01 सीट्स मिलने के योग बन सकते हैं                       ( 32 ). --- दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव की 02 सीट्स में भाजपा गठबंधन को पुरी की पूरी 02 सीट्स मिलने के योग बन सकते हैं।    
 ( 33 ). --- लद्दाख की 01 सीट्स में भाजपा गठबंधन को 01 सीट्स मिलने के योग बन सकते हैं ।     
 ( 34 ). --- लक्षद्वीप  की 01 सीट्स में भाजपा गठबंधन को 0 सीट्स मिलने के योग बन सकते हैं।         
 ( 35 ). --- पांडिचेरी की 01 सीट्स में भाजपा गठबंधन को 0 सीट्स मिलने के योग बन सकते हैं।                                                                                  
( 36 ). --- जम्मू कश्मीर की 05 सीटों में भाजपा एनडीए गठबंधन को कम से कम 01 सीट्स से लेकर अधिकतम 03 सीट्स के मध्य तक या इससे भी अधिक सीटें मिलने के योग बन सकते हैं ।

                नाहटा परिचय एक नजर में 
गौरतलब है की ब्यावर जिले के एस्ट्रोलॉजर एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ दिलीप नाहटा द्वारा पिछले 11 वर्षों के दौरान दो बड़े आविष्कार भी किए गए हैं जो विश्व के कोई भी वैज्ञानिक अभी तक नहीं बना पाएं है , नाहटा ने अपने जीवन का पहला वैज्ञानिक आविष्कार साल 2013 में ज्योतिष में हस्तरेखा के क्षेत्र में विश्व की पहली हस्तरेखा मशीन बना करके किया , जिसका नाम गुरु हस्ती हस्तरेखा लैब , पार्ट नम्बर - ( 01 ) रखा गया था , ज्ञात रहे की  नाहटा द्वारा बनाई गई इस पोर्टेबल साइंटिफिक हस्तरेखा लैब ने भारत में पिछले 11 वर्षों के दौरान ज्योतिष के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है । जो इंसान की हस्तरेखाओं के आधार पर उनके भूत एवं वर्तमान में हो चुकी घटनाओं का और भविष्य में घटने वाली घटनाओं का वैज्ञानिक आंकलन के आधार पर एक निश्चित समय अवधि निकाल करके इंसान के भविष्य के बारे में काफी हद तक सटीक अनुमान निकाल कर इंसान के भविष्य के बारें में जानकारी दे रही है एवं नाहटा ने अपने जीवन का दूसरा वैज्ञानिक आविष्कार साल 2023 में ज्योतिष में भविष्यवाणीयों के क्षेत्र में विश्व की पहली भविष्यवाणी मशीन बना करके किया , जिसका नाम रखा गया है गुरु हस्ती भविष्यवाणी लैब , पार्ट नम्बर - ( 01 ) , ज्ञात रहे की पिछले 12 वर्षों के ज्योतिषीय कार्यकाल में श्री नाहटा ने दो बड़े अविष्कार करके ज्योतिष के क्षेत्र में न केवल ब्यावर जिलें का सम्मान बढ़ाया है अपितु पूरे राजस्थान का गौरव भी देशभर में बढ़ाया है । नाहटा द्वारा बनाएं गए इन आविष्कारों के पीछे उनका प्रमुख उद्देश्य इन बनाई गई वैज्ञानिक मशीनों के द्वारा ईश्वर के पति भारतीय जनमानस में विश्वास एवं आस्था बढ़ाना है एवं वैज्ञानिक तोर तरीके से भारत के उन ऋषि मुनियों जैसे आर्यभट्ट , वराह मिहिर , भृगु ऋषि , ऋषि पाराशर , ऋषि अगस्त्य , महावीर , बुद्ध , राम , कृष्ण , हनुमान एवं शिव जैसे कोहिनूरों का सम्मान विश्व स्तर पर बढ़ाना है । नाहटा द्वारा किए गए इन आविष्कारों के कारण इन्हें कुछ बड़े प्रमुख अवॉर्ड भी मिल चुके हैं जैसे 2015 में चंडीगढ़ के राज्यपाल  कप्तान सिंह जी सोलंकी से सम्मान मिलना , 2017 में गाजियाबाद में विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह जी से सम्मान मिलना , 26 जनवरी 2018 को गणतंत्र दिवस पर अजमेर जिला कलेक्टर  गौरव गोयल जी से सम्मान मिलना , 2019 में जयपुर में राजस्थान राज्य परिवहन मंत्री  प्रताप सिंह  खाचरियावास से सम्मान मिलना , फरवरी 2020 में कुरुक्षेत्र में नास्त्रेदमस अवार्ड मिलना एवं दिसंबर 2020 में मुंबई फिल्म इंडस्ट्रीज से लीजेंड दादा साहब फाल्के अवार्ड मिलना इत्यादि , इसके अलावा देश हित एवं देश के विकास के लिए जनमानस को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पिछले 11 वर्षों के दौरान देशभर के 25 जगहों पर निशुल्क हस्तरेखा कैम्प भी देकर अपनी निशुल्क सेवाएं प्रदान की है एवं जनमानस के उत्थान हेतु अपनी तरफ से बिल्कुल निशुल्क रूप से स्टोन एवं रुद्राक्ष भी इन दिए गए निशुल्क कैंपों में वितरित किए हैं जो काफी हद तक सराहनीय कदम है , इसके अलावा श्री नाहटा के द्वारा पिछले 17 वर्षों के भीतर 400 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की भविष्यवाणियां भी सत्य साबित हो चुकी है जैसे 2007 में 20-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत का विजेता बनना , 2008 में भारत का चंद्रयान मिशन का सफल होना , 2010 में 20-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट में यूरोपीयन टीम का विजेता बनना , 2011 में वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारतीय टीम का विजेता बनना , 2011 में सचिन की बड़ी इच्छा पूरी होना यानी 2011 में वर्ल्ड कप क्रिकेट का न केवल वें हिस्सा बने अपितु वर्ल्ड कप दिलवाने में अहम भूमिका भी अदा कर पाएं यानी अपने संपूर्ण कैरियर के दौरान सचिन की वर्ल्ड कप जीतने की पहली सबसे बड़ी इच्छा पूरी होना , 2012 में एशिया कप क्रिकेट के दौरान सचिन का महाशतक लगना , अक्टूबर 2012 में भारत में प्राकृतिक प्रकोप का होना यानी 31 अक्टूबर 2012 को भारत के आंध्र प्रदेश एवं तमिलनाडु में  नीलम जैसे चक्रवाती तूफान का आना , 2012 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बराक ओबामा का दूसरी बार अमेरिकन राष्ट्रपति बनना , 2012 में दुनिया का नहीं होगा अन्त यानी माया कैलेंडर ने 2012 में दुनिया के अन्त होने की चेतावनी दी थी , 2012 में सचिन का एक दिवसीय क्रिकेट मैचों से संन्यास लेना , 2013 में कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनना , 2013 में पाकिस्तान में पी.एम.एल. की सरकार बनना , 2013 में फीफा कनफेडरेशंस कप फुटबॉल में ब्राजील का विजेता बनना , 2013 में एशिया कप हॉकी में दक्षिण कोरिया का विजेता बनना , ब्यावर विधानसभा सीट्स से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार का  विजयी होना यानी ब्यावर से शंकर सिंह रावत का फिर से विधायक बनना , 2013 में मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना , 2013 में राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना , 2013 में छत्तीसगढ में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना , 2014 में दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर  का विजेता बनना , 2014 में एशिया कप क्रिकेट में श्रीलंका का विजेता बनना , 2014 में राजसमन्द लोकसभा सीट्स से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार का विजयी होना , 2014 में राजस्थान में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को कम से कम 20 सीटों से लेकर अधिकतम 25 सीटों तक मिलना , 2014 में वाराणसी लोकसभा सीट्स से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी का विजयी बनना , 2014 में लोकसभा चुनाव में कपिल सिब्बल का हार जाना , 2014 में लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को अधिकतम 05 से ज्यादा सीटें नहीं मिलना , 2014 में लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना , 2014 में अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी का विजयी होना , 2014 में रायबरेली लोकसभा सीट्स से सोनिया गांधी का विजयी होना , 2014 में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सबसे ज्यादा सीटें लाकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना , 2014 में लोकसभा सीट्स से राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट का लोकसभा चुनाव हार जाना , 2014 में नासा द्वारा किया गया मंगल मिशन मावेन का सफल होना , 2014 में भारत में सितंबर एवं अक्टूबर में कोई साइक्लोन तूफान का आना यानी आंध्र प्रदेश एवं उड़ीसा में हुद हुद जैसे साइक्लोन तूफान का आना , 2015 में फ्रांस में विमान दुर्घटना का होना , 2015 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का बाहर होना , 2016 में इंडोनेशिया में विमान दुर्घटना का होना , 2016 में ताइवान इक्वाडोर में भूकंप का  आना , 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में ऐसा कोई मंत्र देंगे , जिससे सारा विश्व आश्चर्यचकित हो जाएगा यानी मोदी ने भारत में नोट बंदी करके दुनियाभर को आश्चर्यचकित कर दिया था , 2018 में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनना , 2018 में  मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना , 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनना , 2018 में राजस्थान में अशोक गहलोत का मुख्यमंत्री बनना , 2018 में कांग्रेस को राजस्थान में 90 से लेकर 120 के मध्य सीटें आना , 2019 में लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का दुबारा प्रधानमंत्री बनना , 2019 में राजसमंद लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी दीया कुमारी का विजयी बनना , 2019 में बीसलपुर बांध का पूरी तरह भर जाना , 2019 में महिलाओं का तीन तलाक कानून का बनना , 2019 में धारा 370 का हटना , 2020 में वायरस या बुखार से महामारी फैलने से जन हानि के योग बनना , ( ये भविष्यवाणी भी 2020 में आए कोविड-19 पर सटीक भविष्यवाणी हुई थी जो सितंबर एवं अक्टूबर 2019 के महीने में देश के कई न्यूज़पेपरों में प्रकाशित हुई थी ) , 2020 में दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का दोबारा मुख्यमंत्री बनना , 2020 में मुंबई में चक्रवाती तूफान आना , 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हार जाना , 2020 में बिहार चुनाव में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना , 2020 में चेन्नई में चक्रवाती तूफान आना , 02 मई 2021 को बंगाल में तीसरी बार ममता बनर्जी का मुख्यमंत्री बनना एवं बंगाल में टीएमसी को 225 सीटों के लगभग मिलना एवं बंगाल में भाजपा को 76 सीटों के लगभग मिलना एवं 02 मई 2021 को असम विधानसभा चुनाव में एनडीए भाजपा गठबंधन की  सरकार बनना एवं 02 मई 2021 को केरल विधानसभा चुनाव में एलडीएफ गठबंधन की सरकार बनना , 02 मई 2021 को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में यूपीए डीएमके गठबंधन की सरकार बनना , 02 मई 2021 को  पांडिचेरी विधानसभा चुनाव में एनडीए भाजपा गठबंधन की  सरकार बनना एवं 2021 में गुजरात में चक्रवाती तूफान आने एवं 2022 में लता मंगेशकर की मृत्यु होने एवं 10 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने एवं उत्तर प्रदेश में  भाजपा को लगभग 273 सीटें मिलने एवं उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के फिर से मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी सत्य होने एवं 10 मार्च 2022 को उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने , 10 मार्च 2022 को मणिपुर में भाजपा की सरकार बनने , 10 मार्च 2022 को गोवा में भाजपा की सरकार बनने एवं 10 मार्च 2022 को पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने एवं 2022 में रूस और यूक्रेन के मध्य युद्ध होने एवं 2022 में जानवरों पर लम्पि  वायरस फैलने की भविष्यवाणी सत्य साबित होने एवं 2022 में बीसलपुर बांध का पूरी तरह से भर जाने की भविष्यवाणी सत्य साबित होने एवं 2022 में ताइवान में भूकंप आने एवं मेक्सिको में भूकंप आने एवं जापान में चक्रवाती तूफान आने एवं दिसंबर 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को 150 सीटों से अधिक सीटें मिलने एवं दिसंबर 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 16 सीटों के आसपास सीटें मिलने एवं दिसंबर 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 05 सीटों के आसपास सीटें मिलने , मार्च 2023 में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा को 20 सीटों के आसपास सीटें मिलने एवं मार्च 2023 में नागालैंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को 34 सीटों के आसपास सीटें मिलने , मार्च 2023 में मेघालय विधानसभा चुनाव में एनसीपी को 24 सीटों के आसपास सीटें मिलने , मार्च 2023 में ब्यावर के जिला बनने की भविष्यवाणी सत्य साबित होने , अप्रैल 2023 में एक बार फिर से कोरोना जैसी महामारी की लहर आने एवं 13 मई 2023 को कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनाने एवं कर्नाटक में कांग्रेस को अधिकतम 126 से 146 सीटों के मध्य में बंपर सीटें मिलने यानी कर्नाटक में कांग्रेस को 136 सीटों के आसपास सीटें मिलने एवं 03 दिसंबर 2023 को राजस्थान में एवं मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने एवं मध्य प्रदेश में भाजपा को 150 से अधिक सीटें मिलने की भविष्यवाणीयां सत्य साबित होने एवं 03 दिसंबर 2023 को अशोक गहलोत सरकार के 12 से अधिक मंत्री के हार जाने की भविष्यवाणी सत्य साबित होने एवं प्रताप सिंह खाचरियावास एवं बीडी कल्ला एवं रघु शर्मा जैसे बड़े नामों के हार जाने की भी भविष्यवाणी सत्य साबित होने एवं दिया कुमारी के उपमुख्यमंत्री बनने एवं राजवर्धन राठौर के राज्य कैबिनेट मंत्री बनने की भविष्यवाणी भी सत्य साबित होने एवं 05 जून 2019 में नाहटा ने भविष्यवाणी की थी कि अगले 60 महिनों के भीतर राम मंदिर बन जाएगा अन्यथा 100 वर्षों की भीतर नहीं बनेगा यानी यह भविष्यवाणी लिखने के बाद 60 महीनों के भीतर भीतर ही यानी 55 महीनों में ही 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर बनने जैसी भविष्यवाणी सत्य साबित होने जैसी पिछले कुछ वर्षों के दौरान अब तक 400 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की भविष्यवाणियां भी सत्य साबित हो चुकी है , अंतिम कड़ी में नाहटा ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान 400 से अधिक सत्य साबित हो चुकी इन सभी भविष्यवाणियों को एवं अब तक मिलें सभी अवार्डों को ईस्ट गुरु जैन आचार्य 1008 श्री हस्ती मल जी महाराज साहब के चरण कमलों में एवं निमाज गांव स्थित उनके समाधि स्थल पर समर्पित की है ।

Comments

Popular posts from this blog

उप रजिस्ट्रार एवं निरीक्षक 5 लाख रूपये रिश्वत लेते धरे

18 जून को सुविख्यात ज्योतिषी दिलीप नाहटा पिंकसिटी में जयपुर वासियों को देंगे निशुल्क सेवा