डेयरी फ्रेश एवं बिलोना घी के लिए नमूने

श्री अन्नू मिल्क प्रोडक्ट लिमिटेड के यहाँ से 887 लीटर घी सीज


           डेयरी फ्रेश एवं बिलोना घी के लिए नमूने


जयपुर प्रथम। 11 जून। मंगलवार को क्राइम ब्रांच की सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विश्वकर्मा इन्डस्ट्रीयल एरिया, बढारना स्थित श्री अन्नू मिल्क प्रोडक्ट लिमिटेड पर दबिश दी।

यहां से डेयरी फ्रेश एवं बिलोना घी के दो सैंपल लिए गए। इनको जांच के लिए लैब में भेजा जायेगा। मिलावट की आशंका को देखते हुए मौके पर 887 लीटर घी सीज किया गया। 

कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त खाद्य आयुक्त  पंकज ओझा और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री