पीरियोडिकल प्रेस ऑफ इंडिया (पीपीआई) की कार्यकारिणी पुनर्गठित

            पीरियोडिकल प्रेस ऑफ इंडिया (पीपीआई) 

                   की प्रदेश कार्यकारिणी पुनर्गठित


प्रदेशाधक्ष सन्नी आत्रेय ने पदाधिकारियों को  सौपें नियुक्ति पत्र 


जयपुर।  पत्रकारों की सुरक्षा और उनके सम्मान की रक्षा के लिए कटिबद्घ पीरियोडिकल प्रेस ऑफ इंडिया (पीपीआई) की राजस्थान प्रदेश और जयपुर जिला इकाई कार्यकारिणी पुनर्गठित की गई है। 


राजधानी जयपुर के सिविल लाइन स्थित पीरियोडिकल प्रेस ऑफ इंडिया (पीपीआई) के सिटी कार्यालय में आयोजित बैठक में पीरियोडिकल प्रेस ऑफ इंडिया (पीपीआई) के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी आत्रेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र शर्मा की अनुशंसा पर पीपीआई के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


 इस मौके पर पीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी आत्रेय ने पीपीआई के लगभग 40 साल के इतिहास की जानकारी देते हुए अपने 6 साल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर राजस्थान इकाई  की उपलब्धियों के बारे में सबको अवगत कराया। साथ ही कहा कि पीपीआई संगठन सभी पत्रकारों को हरसंभव राहत देकर लाभ पहुंचाने के लिए कार्यरत है। कोई भी पत्रकार चाहे वह पीपीआई संगठन से जुड़ा हो या ना जुड़ा हो अगर किसी समस्या को लेकर पत्रकारों की कोई जायज मांग है तो उनकी समस्याओं के निवारण के लिए पीपीआई संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा है।


नवनियुक्त होने वाले  पदाधिकारियों में प्रदेश मीडिया प्रभारी गोविन्द गोपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पन्नालाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत पारीक, प्रदेश सचिव अचलदीप सिंह, प्रदेश सचिव विजय पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल जाट, जिला संगठन मंत्री आशुतोष बत्ता, जिला सचिव शक्ति सिंह शेखावत, जिला संयुक्त सचिव चेतन शर्मा, जिला सह सचिव दीपक नायक, जिला कार्यकारिणी सदस्य लोकेंद्र सिंह और विष्णु साहू सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। 


पीपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र शर्मा और प्रदेश महासचिव नरेश गुप्ता ने पीपीआई की नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की है। 


गौरतलब है कि पीरियोडिकल प्रेस ऑफ इंडिया दिल्ली, हिमाचल,पंजाब, मध्यप्रदेश , असम , जम्मू-कश्मीर, बिहार, छत्तीसगढ, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी सक्रिय रूप से कार्यरत है।


 पीपीआई की तरफ से जल्द ही एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसकी जानकारी सभी पत्रकारों को दी जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय और प्रदेश एवं जिला स्तर पर पीपीआई संगठन का विस्तार भी किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

बजट मेँ कर्मचारियों की उपेक्षा से कर्मचारी वर्ग मेँ घोर निराशा

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को