'सफ़ाई अपनाओ, बीमारी भगाओ'

              'सफ़ाई अपनाओ, बीमारी भगाओ'


जयपुर । धारव हाई स्कूल, जयपुर में 'सफ़ाई अपनाओ, बीमारी भगाओ' अभियान का आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा 3 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विविध प्रकार की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं । सर्वप्रथम कार्यक्रम में आए विशेष मेहमानों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने 'स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ' थीम को नारा लेखन और सुंदर पोस्टरों के माध्यम से अभिव्यक्त किया ।


उन्होंने समाचार पत्र से बने परिधान को पहनकर रैंप वॉक की तथा कागज़ के पुनः उपयोग का संदेश दिया। विद्यार्थी परिषद के विद्यार्थियों ने सफ़ाई कर्मियों के सम्मान में कविता वाचन एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया ।कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथियों-  अभय पुरोहित (चेयरमैन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति, नगर निगम जयपुर ग्रेटर) एवं  अशोक बोहरा (पार्षद वार्ड 66, सांगानेर) ने विद्यालय परिसर में पर्यावरण स्वच्छता और सामुदायिक स्वास्थ्य जागरुकता हेतु निरंतर किए जा रहे प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।



विद्यालय की प्राचार्या निशि धंजल ने विद्यार्थियों के प्रयासों व रचनात्मकता की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कागज़ बचाने व पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया।

Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री