सेवानिवृत्त वाहन चालकों का सम्मान समारोह आयोजित

सेवानिवृत्त वाहन चालकों का सम्मान समारोह आयोजित

 


जोधपुर । अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ, जोधपुर की ओर से सेवानिवृत्त वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी का सम्मान समारोह कार्यक्रम ड्राईवरों की प्याऊ रातानाडा भाटी चौराया जोधपुर में रविवार को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भूतपूर्व सेवानिवृत्त वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी का सम्मान माला एवं साफा पहनाकर तथा अभिनंदन पत्र देकर किया गया। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष  बजरंग लाल गुर्जर ने की। जोधपुर जिला अध्यक्ष  बिशन सिंह, महामंत्री मोहनराम मेघवाल, किशन सिंह सम्भागीय महामन्त्री, पन्ने सिंह चिकित्सा विभाग, सुगंध दास ,अयूब खान  (सेल टैक्स), हबीब खान नगर निगम, साबिर अली नगर निगम उत्तर, गोवर्धन राम चिकित्सा विभाग, गजेंद्र सिंह वन विभाग, नारायण चौधरी पशुपालन विभाग,श्रीराम विश्नोई पशुपालन विभाग, प्रेम सुख लामरोड, ईश्वर सिंह कृषि विश्व विद्यालय, रामरतन बिश्नोई कृषि विश्व विद्यालय, गजेन्द्र जाट कृषि विश्व विद्यालय, जगदीश पुरी, सवाई सिंह ईन्दा, आदि ने भूतपूर्व तकनीकी कर्मचारियों का सम्मान किया इस अवसर पर सम्मानित होने वाले भूतपूर्व कर्मचारियों में खींव सिंह  राठौड़,भंवर लाल गोयल,सुखदेव ,गंगा सिंह ,प्रेमाराम  बिश्नोई,भंवरलाल प्रजापत,राजेंद्र सिंह चौहान,गोविंद शर्मा,कान भारती ,गणपत सिंह ,जितेंद्र कुमार  चौधरी,जोर सिंह ,नेंन सिंह ,कालूराम  सैन आदि उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष बिशन सिंह ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सुखद और उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही संघ ने मुख्यमंत्री द्वारा वाहन चालकों पर की गई टिप्पणी पर कड़े शब्दों में निंदा की।

Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री