अजयवीर सिंह दूसरी बार निर्विरोध चुने गए प्रदेश अध्यक्ष
अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ की प्रदेश महासमिति बैठक संपन्न
अजयवीर सिंह दूसरी बार निर्विरोध चुने गए प्रदेश अध्यक्ष
जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ की प्रदेश महासमिति की महत्वपूर्ण बैठक आज संघ के प्रदेश कार्यालय, सिंचाई विभाग, जयपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में समस्त संभाग अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, उप शाखा अध्यक्षों सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। मीटिंग में वाहन चालकों को द्वितीय पदोन्नति पर 4200 ग्रेड पे दिए जाने, हार्ड ड्यूटी एलाउंस, ओवरटाइम भुगतान सहित राजकीय वाहनों का इंश्योरेंस करने जैसे विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
समस्त पदाधिकारियों ने वाहन चालक संवर्ग की पदोन्नति के नाम पर दिए गए पदनामों को महज 'लॉलीपॉप' बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। सभी ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए सरकार से मांग रखी कि वाहन चालकों को द्वितीय पदोन्नति पर 3600 के स्थान पर 4200 ग्रेड पे दिया जाए। महासमिति ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है, तो वे बहुत जल्द एक बड़ा आंदोलन करेंगे।इस अवसर सर्वसम्मति से अजयवीर सिंह लगातार दूसरी बार संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गये।
नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अजयवीर सिंह ने अपने उद्बोधन में समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे साथ ही लक्ष्मीनारायण मीना एवं रमेश छापोला प्रदेश कार्यकारिणी मे शामिल किये गये।
बैठक में संघ के प्रदेश संरक्षक ज्ञानचंद जांगिड़ एवं पदाधिकारी समंदर सिंह, हनुमान सिंह, सतपाल सिंह,मांगीलाल मेहरा,लीलाधर गुर्जर,विजय सिंह, रतन गुर्जर, विशन सिंह,गोपाल सिंह, राजुराम विश्नोई, पांचु राम जाट,अमर शर्मा,जितेन्द्र सिंह,अशोक शर्मा, जगदीश योगी,राजेंद्र बर्रा,जोर सिंह,गजे सिंह, हिम्मत सिंह,लालचंद सैन,पप्पू यादव,नरेंद्र हाड़ा,बजरंग सिंह, रत्न मेघवाल, राजकुमार धोबी, शंकर सिंह,रामबाबू, महेश मीना, आशु सिंह सहित अनेक पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



Comments