रामपुरा उंती विद्यालय मे गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

 रामपुरा उंती विद्यालय मे गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया



नन्हें मुन्हे बच्चों ने दी गणतंत्र दिवस पर शानदार प्रस्तुतियाँ


जयपुर । सांगानेर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा उंती मे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।

         प्राचार्य श्रीमती तारकेश्वरी गुर्जर ने ध्वजारोहण किया एवं उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए अनुरोध किया कि विद्यालय मे चार कमरों एवं बच्चों के लिए फर्नीचर कि आवश्यकता है। ग्राम वासियों ने विद्यालय मे यथोचित सहयोग का भरोसा दिया।

इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर जनता का मन मोह लिया। कार्यक्रम मे सरपंच श्रीमती  मन्नी देवी ने कार्यक्रम कि अध्यक्षता की।

विद्यालय स्टॉफ मे श्याम सुन्दर हिंगोनिया, मिथलेश गुप्ता,रसाल बाई बैरवा, बबलू कुमार, तमन्ना उपाध्याय, प्रज्ञा वशिष्ठ, छोटी मीणा पूजा कुमावत, मंजू जैन,ममता गुप्ता, रजनी बाई देवतवाल,सुनील वर्मा,पूजा मीणा, सविता दिवेश,भावना, गणेश नारायण एवं प्रहलाद बैरवा आदि ने कार्यक्रम मे सहयोग किया।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

ऑटो जगत किंग्स मोटर शोरूम का भव्य उद्घाटन