कृषि उपज मंडी नीमकाथाना सचिव रणधीर सिंह 40,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

 कृषि उपज मंडी नीमकाथाना सचिव रणधीर सिंह 40,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार  


जयपुर, 02 अप्रैल ।  ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर सीकर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये  रणधीर सिंह हाल अतिरिक्त सचिव कृषि उपज मंडी सीकर अतिरिक्त चार्ज सचिव कृषि उपज मंडी नीमकाथाना जिला सीकर को परिवादी के परिजनों के नाम चार दूकानों के लाईसेंस जारी करने की एवज में परिवादी से 40,000 रूपये बतौर रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है।

 भ्रष्टाचार  निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस  गोविन्द गुप्ता ने बताया की ए सी बी चौकी सीकर को एक शिकायत इस  आशय की प्राप्त हुई थी की आरोपी  रणधीर सिंह हाल अतिरिक्त सचिव कृषि उपज मंडी सीकर अतिरिक्त चार्ज सचिव कृषि उपज मंडी नीमकाथाना जिला सीकर,  परिवादी के परिजनों के नाम चार दूकानों के लाईसेंस जारी करने की एवज में रिश्वत मांग  सत्यापन के दौरान परिवादी से 80,000 रूपये बतौर रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहा हैं।

जिसपर एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस  अनिल कयाल के सुपरविजन में एसीबी की सीकर ईकाई के  विजय कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में  सुभाष मील पुलिस निरीक्षक मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी को परिवादी से 40,000 रूपये बतौर रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं   महानिरीशक पुलिस श्रीमती एस. परिमलाके सुपरविजन में पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री