50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला

             50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला,

                      जान से मारने की धमकी!

📍 जयपुर। राजधानी जयपुर के महेश नगर थाना क्षेत्र में रंगदारी और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता विमल डागा ने आरोप लगाया है कि उनसे 50 लाख रुपये की मांग की जा रही है और इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी दिशा पहले भी एक पुराने रंगदारी मामले में शामिल रही है और अब लगातार दबाव बनाकर केस वापस लेने के लिए धमका रही है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी सार्वजनिक स्थानों और इवेंट्स में पहुंचकर उन्हें बदनाम करने और डराने की कोशिश कर रही है।

                             पीड़ित ने क्या कहा...!

📌 सोशल मीडिया और कॉल के जरिए धमकी

पीड़ित ने बताया कि आरोपी मोबाइल कॉल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे  इस्टांग्राम और  लिंक्डइन के जरिए लगातार धमकी दे रही है। यहां तक कि आरोपी उनके घर तक पहुंचकर दबाव बनाने की कोशिश कर चुकी है।

⚠️ परिवार की सुरक्षा को खतरा

शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके परिवार की सुरक्षा को भी खतरा है। बच्चों को नुकसान पहुंचाने तक की धमकी दी गई है, जिससे परिवार में भय और मानसिक तनाव का माहौल है।

📹 वीडियो वायरल करने की धमकी

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने कुछ आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी है, जिससे पीड़ित की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है।

📝 पुलिस से की गई मांग

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि: आरोपी के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए

सोशल मीडिया पर डाले गए आपत्तिजनक कंटेंट को हटाया जाए

परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए

📍 मामले की स्थिति

मामला जयपुर सिटी (साउथ) के महेश नगर थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री