परम संत बाबा उमाकांत महाराज का जयपुर एयरपोर्ट पर भव्य आगमन

 परम संत बाबा उमाकांत महाराज का जयपुर एयरपोर्ट पर भव्य आगमन



जयपुर । बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी, उज्जैन (मध्य प्रदेश) निवासी परम पूज्य परम संत बाबा उमाकांत जी महाराज  शुक्रवार को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की सलाह दी तथा अपने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।बाबा जी का यह दौरा मुख्य रूप से राजस्थान के बॉर्डर जिलों  में सत्संग, नामदान और भक्ति कार्यक्रम आयोजित करने के उद्देश्य से हुआ है। भक्तों ने एयरपोर्ट पर उनके स्वागत में हार्दिक उत्साह दिखाया।


बाबा उमाकांत  महाराज वक्त के महापुरुष हैं, जिनके सत्संग में हजारों श्रद्धालु नामदान प्राप्त कर आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए राजस्थान की संगत को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां भक्तों को गुरुदेव का दिव्य सत्संग और नामदान का अवसर मिलेगा।

महाराज जी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि जवान लड़के जो नशे की आदत में बिगड़ रहे हैं आप उन पर जोर दे आप मीडिया वाले हमारा संदेश सभी तक पहुंचाओ जब जवानों तुम नशे में डुबोगे तो ना तो तुम घर की, समाज की, देश की सेवा कर पाओगे ना अपनी सुरक्षा कर पाओगे इसलिए आप नशे की आदत छोड़कर के अपने-अपने तौर तरीके से ही सही लेकिन भगवान को थोड़ी देर के लिए ही जरूर याद करें नास्तिकता जो लोगों में आती चली जा रही है और मानवता जो लोगों के अंदर से खत्म होती चली जा रही है उसको वापस लाने के लिए यह ज्यादा आवश्यक है।


Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री