सृजन व्यक्तित्व विकास किशोरी आवासीय शिविर के पोस्टर का विमोचन

 सृजन व्यक्तित्व विकास किशोरी आवासीय शिविर के पोस्टर का विमोचन 


 जोधपुर। राष्ट्रीय संत परम श्रद्धेय स्वामी गोविन्द देव गिरी जी महाराज द्वारा संस्थापित गीता परिवार प्रणीत और सहभागी संस्था जोधपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन के सहयोग से होने वाले किशोरी व्यक्तित्व विकास आवासीय शिविर सृजन के पोस्टर का आज विमोचन किया गया।

3 जून से 7 जून  तक माहेश्वरी जनोपयोगी भवन रातानाड़ा जोधपुर में 12 वर्ष से 23 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए आयोजित होने वाले व्यक्तित्व विकास किशोरी आवासीय शिविर सृजन के पोस्टर का विमोचन  गुरुवार को प्रबुद्ध  समाज सेवी एवँ शिक्षाविद डाॅ निर्मल गहलोत द्वारा किया गया जिसमें आज गीता परिवार एवं माहेश्वरी महिला संगठन के कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही। डाॅ निर्मल गहलोत के सहयोग से होने वाले इस शिविर का उद्घाटन 3 जून को तथा समापन 7 जून को होगा।

किशोरियों को दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा जहाँ विभिन्न प्रकार के उपक्रम यथा योगासन, ध्यान,लाठी काठी एवं आत्मरक्षा, भगवद्गीता, गोपुरम, प्रज्ञा संवर्धन, ज्ञानेन्द्रिय संवर्धन के साथ ही रंगोली, पेन्टिंग रेजिन आर्ट, मन्ड़ाला आर्ट, कॉफी पेंटिंग जेन्ट्एंगल आर्ट, साड़ी ड्रेपिंग, हेयर स्टाइल, नेल आर्ट, मेकअप टिप्स, नेपकिन फोल्डिंग, गिफ्ट बॉक्स, गिफ्ट पॅकिंग, फायरलेस स्वादिष्ट व्यंजन बनाना आदि गतिविधियाँ सिखाई जाएगी उसके साथ ही शिविर में सबसे आकर्षक और ज्ञानवर्धक विशेष सत्र ओजस्वी और प्रखर वक्ताओं के वक्तव्य, व्याख्यान एवं टॉक शो होंगे जो कि किशोरियों के व्यक्तित्व विकास मे महत्वपूर्ण उपयोगी सत्र होगा। 

वक्ताओं मे गीता परिवार के कार्याध्यक्ष डाॅ संजय मालपाणी, प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता काजल हिंदुस्थानी, गौतम खट्टर, मीनाक्षी सहरावत, उत्कर्ष इंस्टिट्यूट के डाॅ निर्मल गहलोत, गीता परिवार की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंजली तापड़िया, अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिल्ली से किरण लढा,  सी ए भाग्यश्री चांडक, कर्णाटक से प्रबुद्ध समाज सेवी सोनिया तोषनीवाल, गीता परिवार के अनुराधा मालपाणि, भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री जगदीश शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ MD डाॅ बीना गोयल, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल सिद्धि जौहरी इत्यादि अपने अनुभव, ज्ञानपटुता एवं वाक्पटुता se किशोरियों me ज्ञानवर्धन के साथ ऊर्जा का संचार करेंगे।गीता परिवार के सभी उपक्रम राष्ट्रीय प्रकल्प प्रमुख दत्ता भाँगदुर्गे एवँ उनकी टीम संगमनेर द्वारा सम्पन्न करवाये जाएंगे।

इस शिविर में किशोरियों को 5 दिनों तक रहवास भोजन एवँ अन्य सारी व्यवस्था संस्था द्वारा भामाशाहो के सहयोग से करवाई जाएगी। रजिस्ट्रेशन गूगल फॉर्म द्वारा करवाया जा सकता है जो कि शुरू हो चुके हैं पंजीयन का कार्य अप्रैल में पूर्ण कर दिया जाएगा 5 मई से 8 मई तक किशोरियों के ऑनलाइन उपक्रम भी संस्था द्वारा करवाये जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य गीता परिवार अध्यक्ष मंजू सोनी, कोषाध्यक्ष कांता करवा, उपाध्यक्ष सन्तोष शर्मा,सह सचिव मीना साबू, जोधपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन से अध्यक्ष नीलम भूतड़ा, सचिव मधु पुंगलिया, कोषाध्यक्ष गीता सोनी आदि की उपस्थिति रही। 

Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री