श्री रामपुरी चन्दाबाड़ी विकास समिति की बैठक

 श्री रामपुरी चन्दाबाड़ी विकास समिति की बैठक

  कॉलोनी सुधार के लिए अहम फैसले लिए 



जयपुर। रविवार 10 अप्रैल को श्रीरामपुरी पार्क में श्रीरामपुरी चंदाबाड़ी विकास समिति की बैठक अध्यक्ष रणवीर सिंह तंवर की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान समिति को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके तहत आगामी दिनों में घर-घर जाकर नए सदस्यों को जोड़ने का निर्णय लिया गया, जिससे समिति की भागीदारी और प्रभाव को बढ़ाया जा सके। इसके अलावा श्रीरामपुरी पार्क से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। पार्क में बाहरी क्षेत्र के लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने पर सहमति बनी। समिति ने स्पष्ट किया कि पार्क की सुरक्षा, स्वच्छता और सुव्यवस्था बनाए रखना समिति की प्राथमिकता रहेगी। बैठक में अध्यक्ष रणवीर सिंह तंवर, राजेंद्र कुमावत, रणवीर सिंह (बीएलओ), आलोक अवस्थी एवं के.एल. शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे, जिन पर सर्वसम्मति बनी।

इस अवसर पर रणवीर सिंह तंवर (अध्यक्ष), के.एल. शर्मा, आलोक अवस्थी, विष्णु कुमार टांक, प्रेमधवन पाराशर, राम अवतार सिंह, रणवीर सिंह शेखावत (बीएलओ), राजेंद्र कुमावत (राजू), शरद कुमार शशि, सीताराम सैनी, दिनेश कुमार गुप्ता, हीर सिंह, महिपाल सिंह रावत, पवन अग्रवाल, दिनेश सिंह, अजीत सिंह, विजय अग्रवाल, मुकेश बंसल, बृजमोहन टिंकर, मुकेश शर्मा, डॉ कैलाश मैठी, सोहनलाल सैनी, योगेश सोनी, विकास सैनी, विशन सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मींटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों ने कॉलोनी के विकास और सुव्यवस्था के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री