वाईस ऑफ मीडिया की ऑनलाइन बैठक आयोजित

  वाईस ऑफ मीडिया की ऑनलाइन बैठक आयोजित


 

 जयपुर। वाईस ऑफ मीडिया राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की एक ऑनलाइन बैठक  22 अप्रैल  मंगलवार को शाम 6:00 बजे आयोजित की गई। इस बैठक में देशभर के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव जुड़े।

बैठक को राष्ट्रीय महासचिव दिव्या भोसले तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल महाम्बे द्वारा संबोधित किया गया।

बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि सूरत में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन कुछ कारण वश स्थगित कर दिया गया है। अब इसके स्थान पर जुलाई माह में दिल्ली में चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इस सम्मेलन के अंतर्गत:

पहले तीन दिन सभी पदाधिकारियों (प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव) के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

चौथे दिन संसद भवन पर संगठन की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके अलावा, संगठन द्वारा एक सदस्यता फॉर्म जारी किया गया है, जिसे सभी पदाधिकारी एवं सदस्य भरेंगे। यह फॉर्म 30 अप्रैल  तक प्रदेश अध्यक्षों के पास जमा करवाना अनिवार्य है।

फॉर्म जमा होने के बाद सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का डेटा हेड ऑफिस मुंबई में संकलित किया जाएगा। इसके पश्चात: वाईस ऑफ मीडिया से जुड़े पत्रकारों के बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।

पत्रकारों के परिवार की पूरी जानकारी भी एकत्र की जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री