“प्रेरणा से परिवर्तन की ओर” पुस्तक का विमोचन

      “प्रेरणा से परिवर्तन की ओर” पुस्तक का विमोचन 



राज्यपाल  हरिभाऊ बागड़े द्वारा राजभवन में किया गया

जयपुर, 27 अप्रैल । युवा लेखक एवं विचारक  एन. के. शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक “प्रेरणा से परिवर्तन की ओर” का विमोचन सोमवार को  राजस्थान के  राज्यपाल महामहिम  हरिभाऊ बागड़े  के करकमलों द्वारा राजभवन, जयपुर में सुबह 10 बजे किया गया।

लेखक  एन. के. शर्मा ने पुस्तक की प्रति महामहिम राज्यपाल महोदय को भेंट की। विमोचन एवं लोकार्पण अवसर पर  राज्यपाल  ने  एन. के. शर्मा को बधाई दी और कहा कि “युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।”

पुस्तक की प्रशंसा करते हुए  राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक निश्चित रूप से युवाओं को उनके जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।

कार्यक्रम के दौरान लेखक की पत्नी सुश्री माधुरी शर्मा, पुत्री युविका शर्मा एवं अविका शर्मा भी उपस्थित रहीं।

यह पुस्तक प्रेरणा और सकारात्मक परिवर्तन पर केंद्रित है, जो युवा पीढ़ी को जीवन में सही दिशा चुनने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करती है।

लेखक के बारे में:

 एन. के. शर्मा एक युवा लेखक एवं विचारक हैं, जो प्रेरणादायक साहित्य के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं।



Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री