ईद से पहले 52 बकरों को मिला अभयदान

            ईद से पहले 52 बकरों को मिला अभयदान

                            ब्यावर में बना रिकॉर्ड

ब्यावर। भगवान महावीर के अहिंसा और जीव दया के संदेश को आगे बढ़ाते हुए ब्यावर में ईद से पहले बूचड़खाने से कुल 52 बकरों को बचाकर उन्हें सुरक्षित जीवन दिया गया। बताया गया कि ब्यावर के इतिहास में एक ही दिन में 52 बकरों को बचाने का यह अनूठा रिकॉर्ड बना है।


20 मई  को ब्यावर के एस्ट्रोलॉजर एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ दिलीप नाहटा तथा जीव दया प्रेमी प्रवीण बडोला की टीम ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया। सभी बकरों को बचाकर उनके कानों में कुड़की पहनाई गई और उन्हें कुचेरा स्थित बकरा शाला में सुरक्षित छोड़ा गया, जहां उनके भोजन-पानी और संरक्षण की व्यवस्था रहेगी।


दिलीप नाहटा ने इस कार्य में सहयोग देने वाली प्रवीण बडोला की टीम, समता युवा संघ तथा जीव दया प्रेमी मनीष मूथा, मतिकान्त अग्रवाल, सुरेश कुमावत सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री