डब्ल्यूपीएसएफ ने मनाया ‘विश्व श्रमिक दिवस सम्मान समारोह’

 डब्ल्यूपीएसएफ ने मनाया ‘विश्व श्रमिक दिवस सम्मान समारोह’



विभिन्न क्षेत्रों के 51 श्रमिकों का दुपट्टा, पगड़ी पहनाकर  ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।



जयपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया (डब्ल्यूपीएसएफ) द्वारा 1 मई को ‘विश्व श्रमिक दिवस सम्मान समारोह’ (सीजन-3) का आयोजन ध्रुव बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य राष्ट्रीय अध्यक्ष राजरानी के निर्देशानुसार संयोजक संतोष कुमार, महासचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ एवं सचिव उमा सोनी की अनुशंसा पर डॉ. राजबाला चौधरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, कन्या शिक्षा सहायता) के नेतृत्व में संपन्न हुआ।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ललित बांगा (प्रबंध निदेशक, ध्रुव बाल निकेतन स्कूल) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डब्ल्यूपीएसएफ की संस्थापक अध्यक्ष सुश्री राजकन्या उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में समाजसेवी, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों के 51 श्रमिकों का दुपट्टा व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया तथा ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में सार्क पॉवर टेक इंडिया (मोदी ग्रुप), भारतीय पत्रकार संघ एवं ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन डॉ. निकिता त्रिवेदी ने किया। इस दौरान डब्ल्यूपीएसएफ के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों—रितु जैन, बादशाह सिंह, डॉ. माधुरी शर्मा, जिनेश कुमार जैन, लक्ष्मी शर्मा, रागिनी गर्ग, संध्या राठौड़, संगीता गुर्जर, शहनवाज, लक्ष्मी खट्टनवाल, संपत चौधरी, मदन लाल शर्मा, विष्णु कुमार मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने श्रमिकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं संबंधित कानूनों की जानकारी दी।


अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने श्रमिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री