बंगाल एवं तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी

 बंगाल एवं तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की भविष्यवाणी -- एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा


नाहटा द्वारा जारी की गई पांच राज्यों के चुनावों की भविष्यवाणी में से चार राज्यों के चुनाव की भविष्यवाणी सत्य होने की उम्मीद , जिसमें से कहीं एक राज्य के चुनाव की भविष्यवाणी गलत भी हो सकती है , ये भविष्यवाणी पोर्टेबल साइंटिफिक भविष्यवाणी लैब से मिले आंकड़ों के गणनाओं के आधार पर निकाली गई है ।


ब्यावर । राजस्थान में ब्यावर जिले के एस्ट्रोलॉजर एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ दिलीप नाहटा के अनुसार इस बार पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव के नतीजे इस प्रकार हो सकते हैं ।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव - 04 मई 2026 को तमिलनाडु में एक बार फिर से डीएमके की सरकार बनेगी यानी तमिलनाडु में एम के स्टालिन फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे लेकिन ये उनका भी अंतिम कार्यकाल होगा , लेकिन आने वाले अगले पांच वर्षों के मध्य में 2026 एवं 2027 एवं 2028 में खासतौर से उन्हें अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा ।

असम विधानसभा चुनाव - 04 मई  को असम विधानसभा चुनाव में एनडीए भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी ।

केरल विधानसभा चुनाव -04 मई  को केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी ।

पांडिचेरी विधानसभा चुनाव -04 मई  को पांडिचेरी विधानसभा चुनाव में एनडीए भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी ।

बंगाल विधानसभा चुनाव -04 मई  को बंगाल में चौथी बार टीएमसी की सरकार बनेगी यानी बंगाल में ममता बनर्जी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगी लेकिन ये उनका अंतिम कार्यकाल होगा , लेकिन आने वाले अगले पांच वर्षों के मध्य में 2027 एवं 2028 एवं 2029 में खासतौर से उन्हें अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा एवं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा को 97 से लेकर 117 सीटों के मध्य तक सीटें मिल सकती है या अधिकतम लगभग 134 सीटों तक भाजपा सिमट जाएगी एवं बंगाल में टीएमसी  को 140 से लेकर 166 सीटों के मध्य तक कहीं पर भी सीटें मिल सकती है ।

नाहटा ने इस भविष्यवाणी की गणनाएं अपने द्वारा बनाई गई पोर्टेबल साइंटिफिक गुरु हस्ती भविष्यवाणी लैब , पार्ट नंबर वन से मिले आंकड़ो के आधार पर की है । 

गौरतलब है कि राजस्थान में ब्यावर जिले के एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा की पिछले 19 वर्षो के दौरान 400 से अधिक भविष्यवाणीयां भी सत्य साबित हो चुकी है , लेकिन उनकी दस में से सात भविष्यवाणीयां हर वर्ष सत्य साबित होती रही है ।

                         ज्ञात रहे की 2021 में नाहटा की पांचों राज्यों के संबंध में कहीं गई ये भविष्यवाणी भी सत्य साबित हुई थी , जिसमें यह भविष्यवाणी की गई थी की 02 मई 2021 को बंगाल में तीसरी बार ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनेगी एवं बंगाल में टीएमसी को 225 सीटों के लगभग मिलेगी एवं बंगाल में भाजपा को 73 सीटों के लगभग मिलेगी एवं 02 मई 2021 को असम विधानसभा चुनाव में एनडीए भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी एवं 02 मई 2021 में केरल विधानसभा चुनाव में एलडीएफ गठबंधन की सरकार बनेगी एवं 02 मई 2021 को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में यूपीए डीएमके गठबंधन की सरकार बनेगी एवं 02 मई 2021 को  पांडिचेरी विधानसभा चुनाव में एनडीए भाजपा गठबंधन की  सरकार बनेगी यानी नाहटा द्वारा कहीं गई पांचो राज्यों की यह भविष्यवाणी 2021 में सत्य साबित हुई थी।

(एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा)

मो. 8769002100

Comments

Popular posts from this blog

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री