मोती डूंगरी गणेश जी को निमंत्रण के साथ मंगल शंखनाद
मोती डूंगरी गणेश जी को निमंत्रण के साथ मंगल शंखनाद
1 से 7 जून तक निर्माण नगर स्थित योगा सेंटर एवं सत्संग भवन में दिव्य “श्रीमद्भागवत कथा” का भव्य आयोजन किया जाएगा
जयपुर। पुरुषोत्तम (अधिक) मास के पावन अवसर पर सत्यम शिवम् सुन्दरम् मानव कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 1 से 7 जून तक निर्माण नगर स्थित योगा सेंटर एवं सत्संग भवन में दिव्य “श्रीमद्भागवत कथा” का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन प्रख्यात भागवताचार्य आचार्य सत्यप्रकाश महाराज के मुखारविंद से होगा।
आयोजन समिति ने बताया कि कथा के दौरान होने वाले तीन प्रमुख उत्सवों को धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 5 जून को विशेष जन्मोत्सव एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित होगा। 6 जून को भव्य सांस्कृतिक एवं भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा, वहीं 7 जून को सुगम भक्ति, भजन एवं भागवत प्रसंगों का विशेष आयोजन रहेगा।
समिति ने बताया कि कथा में आने वाले दानदाताओं एवं भागवत प्रेमियों का पट्टा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया जाएगा। कथा का आयोजन सभी वर्गों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
आयोजन की सफलता एवं मंगलकामना के लिए बुधवार को जयपुर के प्रथम आराध्यदेव मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पीले चावल अर्पित कर भगवान गणेश को सादर निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर कैलाश सिंघल, के.एम. इंदौरिया, एम.एस. राठौड़, विष्णु गुप्ता, अनिल शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, अरुण यादव, हेमंत गोयल, बबीता शुक्ला, गीता सिंघल, इंद्रा गुप्ता सहित ट्रस्ट के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महाराज श्री ने बताया कि शास्त्रों में पुरुषोत्तम मास का आध्यात्मिक महत्व अत्यंत विशेष माना गया है। इस मास में भागवत कथा श्रवण, दान, जप एवं व्रत का फल अक्षय होता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं इस मास को “पुरुषोत्तम” नाम प्रदान किया, इसलिए इस अवधि में किए गए पुण्य कार्य जीवन को कृतार्थ करते हैं।
उन्होंने सभी धर्मानुरागी श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में शामिल होकर श्रीमद्भागवत महापुराण के आध्यात्मिक अमृत का रसास्वादन करने का आह्वान किया। आयोजन को सफल बनाने में कैलाश सिंघल, राजेंद्र अग्रवाल, के.एम. इंदौरिया, हेमंत गोयल, अरुण यादव, एम.एस. राठौड़, प्रमोद चौधरी, दीपक मंगल, विकास गोयल सहित ट्रस्ट के समस्त सदस्यों के प्रयासों की सराहना की गई।
📌 कथा व्यास परिचय
आचार्य सत्यप्रकाश महाराज प्रख्यात भागवताचार्य, साहित्य एवं ज्योतिष के प्रकांड विद्वान हैं। उनकी सरल, गंभीर एवं भावपूर्ण कथा शैली श्रद्धालुओं को भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना से जोड़ती है।
📍 आयोजन विवरण एवं संपर्क सूत्र
दिनांक: 1 जून से 7 जून 2026
कथा समय: दोपहर 2:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक
कथा स्थल: योगा सेंटर एवं सत्संग भवन
कलश यात्रा: 1 जून प्रातः 7:00 बजे, श्री राधा गोविंद मंदिर से प्रारंभ
संपर्क सूत्र: 📞 9414779308, 9413109471



Comments