मासिक काव्य गोष्ठी हर्षोल्लास के साथ संपन्न,

 कलमप्रिया संस्थान की मासिक काव्य गोष्ठी हर्षोल्लास के साथ संपन्न,



         पक्षियों हेतु 250 परींडे लगाने का लिया संकल्प



जयपुर। कलमप्रिया संस्थान की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन 19 मई  को प्रिय सखी कमलेश चौधरी के निवास पर साहित्यिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ तथा मंच संचालन पवनेश्वरी वर्मा ने किया।

गोष्ठी में उमा शर्मा, डॉ. कंचना सक्सेना, मंजु कपूर, मीनू अग्निहोत्री, सुमन पहाड़िया, प्रियंका पुरोहित, कमलेश चौधरी, शारदा जेटली, आशा अरोड़ा, स्नेहलता सहाय, उषा शर्मा, अंजना चड्डा, डॉ. अंजु सक्सेना, आशा परनामी, शशि तनेजा, रितिका मदान, रेश्मा खान, अल्का गर्ग, शशि पाठक, शशि सक्सैना एवं पवनेश्वरी वर्मा सहित कई सखियों ने अपनी रचनाओं का काव्य पाठ किया।

इस अवसर पर पर्यावरण एवं जीव संरक्षण का संदेश देते हुए संस्थान की अध्यक्षा शशि सक्सैना ‘ज्योतिषाचार्य’ ने पक्षियों के लिए परींडे वितरित किए और गर्मी में जल व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया। संस्थान ने इस वर्ष विभिन्न स्थानों पर लगभग 250 परींडे लगाने का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री