कर्मचारियों की मांगों पर होगा महासंवाद

 कर्मचारी जागृति यात्रा शुक्रवार को पहुंचेगी भीलवाड़ा



          कर्मचारियों की मांगों पर होगा महासंवाद

भीलवाड़ा, 11 जून। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की प्रदेशव्यापी कर्मचारी जागृति यात्रा 12 जून को भीलवाड़ा पहुंचेगी। प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में निकाली जा रही यह यात्रा कर्मचारियों की लंबित मांगों और अधिकारों के प्रति जागरूकता का अभियान है।

जिला अध्यक्ष अमित व्यास ने बताया कि यात्रा के स्वागत के साथ कर्मचारी सभा आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी, संविदाकर्मी एवं ठेका कर्मी भाग लेंगे। सभा में कर्मचारियों की समस्याओं और सरकार के समक्ष लंबित मांगों पर चर्चा होगी।

यात्रा के साथ महासंघ के उपाध्यक्ष अजयवीर सिंह, कर्मचारी संघ अध्यक्ष शेर सिंह यादव, शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. रणजीत मीना, प्रकाश यादव, महेश धाकड़, शशि कुमार शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

राठौड़ ने कहा कि महासंघ आरजीएचएस के निजीकरण, विभागों के निजीकरण और कर्मचारियों के अधिकारों पर किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप का विरोध करेगा। प्रमुख मांगों में आरजीएचएस का निजीकरण रोकना, संविदा व आउटसोर्स कर्मियों का नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, चयनित वेतनमान का लाभ, लंबित बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन तथा होमगार्ड और आंगनबाड़ी कर्मियों से जुड़ी मांगों का समाधान शामिल है।

जिला संयोजक रतनलाल गुर्जर ने सभी कर्मचारी संगठनों, संविदा कर्मियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों से 12 जून को प्रातः 10:15 बजे अधिक संख्या में पहुंचकर एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री