नर्सेज का धरना प्रदर्शन जारी

                     नर्सेज का धरना प्रदर्शन जारी



    महिला चिकित्सालय के नर्सेज ने किया 2 घंटे प्रदर्शन, 



 सोमवार को जनाना चिकित्सालय के नर्सेज करेंगे प्रातः 8 बजे से प्रदर्शन     


        
        जयपुर। राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व  में मृत्तक संविदा नर्स दीपक  के आश्रित को मुआवजा, एवं सरकारी नौकरी, तथा नौकरी से अचानक अवैध तरीके से जयपुर सहित राज्य के विभिन्न जिलों से वर्षो से संविदा पर कार्यरत हटाए गए लगभग 2000 नर्सेज को पुनः सेवा पर लगाने की माँग को लेकर आंदोलनरत नर्सेज का धरना आज दूसरे दिन भी सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज द्वार पर जारी रहा । वहीँ उक्त प्रकरण में सरकार की संवेदन हीनता के चलते आज महिला चिकित्सालय सांगानेरी गेट जयपुर के नियमित अनियमित  नर्सेज ने  प्रातः 8 से 10 बजे तक चिकित्सालय संयोजक, सुमन बबाल, सुशीला चौधरी एवं दीपक मीणा, मालती शर्मा, सरोज यादव, परमिंदर कौर के नेतृत्व में  जोरदारा नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया।  प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम कुम्भज ने बताया कि कल जनाना चिकित्सालय  चांदपोल जयपुर के नर्सेज, संयोजक  देवेंद्र पंत, विनीता शेखावत, राकेश यादव , रमेश सैनी के नेतृत्व में जनाना चिकित्सालय में प्रातः 8 बजे से विरोध प्रदर्शन करेंगे । आज संघर्ष समिति संयोजक पवन मीणा, विनीता शेखावत एवम गुड्डी सैनी के नेतृत्व में कई पदाधिकारी  मृतक नर्सेज़ दीपक  की पत्नी एवं  आश्रित परिजनों को सान्तवना देने उनके पैतृक गांव भी पहुंचे तथा श्रद्धांजलि देकर, उनकी आश्रित पत्नी एवं बच्चों को संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा यथा शीघ्र नर्सेज़ परिवार की ओर से आर्थिक सहयोग पहुँचाने की घोषणा  भी की । आज के प्रदर्शन में प्रांतीय संघर्ष संयोजक राजेंद्र राना, जे पी कस्वा, प्रदीप निम्रोट, , के के यादव, महिपाल सामोता, समोल चौधरी सोम सिंह मीणा, कैलाश शर्मा,आशीष भारद्वाज सुनील शर्मा,  हरिसिंह भाटी,अनूप यादव, विमल शर्मा मनोज मीणा सहित कई संघर्ष समिति लीडर्स शामिल हुए रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री