स्थांनांतरणो से खुला प्रतिबंध

                   स्थांनांतरणो से खुला प्रतिबंध 



           फिर हुयी तृतीय श्रेड़ी शिक्षकों की उपेक्षा,



            आखिर  कब ख़त्म होगा इनका वनवास                       

जयपुर । अखिल  राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकिकृत के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र राना, एवं शिक्षक संघ सियाराम  के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन शर्मा, ने राज्य सरकार पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों को  वर्षो से वन्दी बनाने का आरोप लगाते हुए बताया कि राज्य के तृतीय श्रेणी शिक्षकों के अलावा हर वर्ग के कर्मचारियों को स्थानांतरणों में शामिल किया जाता है, मगर तत्कालीन भैरो सिंह सरकार काल से लंबित स्थानांतरण नीति बनाने का वर्षो से झूठा बयान देकर दूर दराज क्षेत्रो में शिक्षा कि अलख जगाने बाले लाखों  तृतीय श्रेणी शिक्षकों को तरह तरह के बहानो से सरकार द्वारा अघोषित रूप से वन्दी बना रखा है, जिससे पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पाने से  कई शिक्षकों के परिवार टूट रहें है,तथा  बड़ी संख्या में  शिक्षक मानसिक अवसाद का शिकार हों रहें है। प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मीणा ने बताया कि  महासंघ एवं शिक्षक संघ सियाराम  ने मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री से माँग कि  है कि भेदभाव समाप्त कर जरूरत मंद  तृतीय श्रेणी शिक्षकों को स्थानान्तरणों में शामिल किया जाये।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जुलाई 2025 से लेकर नवंबर 2025 तक एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा द्वारा लिखी गई भविष्यवाणीयां

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री