5 जुलाई (रविवार) को होगा स्वर्णकार सेवा दल का प्रतिभा सम्मान समारोह

 5 जुलाई (रविवार) को होगा स्वर्णकार सेवा दल का प्रतिभा सम्मान समारोह



          उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी होंगी मुख्य अतिथि


जयपुर। स्वर्णकार सेवा दल (एसएसडी) की ओर से रविवार, 5 जुलाई को बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में भव्य छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

कार्यक्रम के निमंत्रण के लिए एसएसडी के प्रदेश अध्यक्ष प्रभुदयाल बुटन, जयपुर जिला अध्यक्ष पवन उदावत, खातीपुरा भाजपा मंडल के कोषाध्यक्ष एवं गौपुत्र मनोज सोनी (लाम्बा) सहित प्रतिनिधिमंडल ने सिटी पैलेस स्थित उपमुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट कर निमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान शिक्षा, प्रतिभा सम्मान और समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर चर्चा भी हुई।

प्रदेश अध्यक्ष प्रभुदयाल बुटन ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से स्वर्णकार समाज की मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित करती आ रही है। इस वर्ष करीब 600 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

जयपुर जिला अध्यक्ष पवन उदावत ने बताया कि समारोह में समाज के भामाशाह, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, समाजसेवी और बड़ी संख्या में समाज बंधुओं की उपस्थिति रहेगी। 

मनोज सोनी (लाम्बा) ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

ऑटो जगत किंग्स मोटर शोरूम का भव्य उद्घाटन