आईटीएमएस पोर्टल को लेकर करदाताओं के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजित

 आईटीएमएस पोर्टल को लेकर करदाताओं के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजित


जयपुर। वाणिज्य कर विभाग की ओर से शुक्रवार को वैशाली स्थित होटल द रॉयल ललित में जीएसटी पंजीकृत करदाताओं के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें वैशाली, चित्रकूट, बिंदायका, पांच्यावाला, सिरसी रोड, निर्माण नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों के करदाताओं ने भाग लिया।


सेमिनार में अधिकारियों ने इंटीग्रेटेड टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) की जानकारी देते हुए बताया कि यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म करदाताओं को कर संबंधी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है। इससे पारदर्शिता बढ़ने, अनुपालन में सुधार और मैनुअल हस्तक्षेप कम होने की उम्मीद है।

संयुक्त आयुक्त एवं मास्टर ट्रेनर तेजराम मीणा ने ई-टैक्स ऑफिसर (ईटीओ) मॉड्यूल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआई आधारित इस व्यवस्था से करदाता अपनी रिटर्न की स्वयं समीक्षा कर विसंगतियों को समय रहते सुधार सकते हैं।

कार्यक्रम में उपायुक्त दिनेश मेहरडा, संयुक्त आयुक्त मीनाक्षी अग्रवाल, उपायुक्त देशराज कुशवाहा सहित विभागीय अधिकारी, व्यापार मंडलों के पदाधिकारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

चेन्नई में ज्योतिषाचार्य दिलीप नाहटा का हुआ सम्मान