वार्ड 148 में मीनू सैनी का शक्ति प्रदर्शन, रैली में उमड़ा जनसैलाब, मुकाबला हुआ रोचक,

 वार्ड 148 में मीनू सैनी का शक्ति प्रदर्शन, रैली में उमड़ा जनसैलाब



मुकाबला हुआ रोचक, आमने - सामने की टक्कर 



प्रचार के अंतिम दिन घर-घर जनसंपर्क से लेकर लंबी रैली तक दिखा चुनावी दमखम, कार्यकर्ताओं ने झोंकी पूरी ताकत



जयपुर। नगर निगम चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन वार्ड नंबर 148 का चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म नजर आया। भाजपा प्रत्याशी मीनू सैनी ने अंतिम दिन पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क अभियान चलाते हुए घर-घर दस्तक दी और इसके बाद समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ लंबी रैली निकालकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।

रैली वार्ड के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। भाजपा के पक्ष में नारेबाजी और मतदाताओं से समर्थन की अपील के बीच रैली ने वार्ड के चुनावी माहौल में खासा उत्साह भर दिया। अंतिम दिन का यह शक्ति प्रदर्शन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।



घर-घर पहुंचकर मांगा समर्थन

मीनू सैनी ने रैली के साथ कई इलाकों में घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और सड़क, बिजली, पानी, सफाई तथा चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर विकास का भरोसा दिलाया।



महिलाओं से किया आत्मीय संवाद

जनसंपर्क के दौरान महिला मतदाताओं से मीनू सैनी का विशेष संवाद रहा। उन्होंने महिलाओं की समस्याएं और अपेक्षाएं जानीं। कई स्थानों पर महिलाओं ने प्रत्याशी का स्वागत भी किया।

कार्यकर्ताओं ने संभाली प्रचार की कमान

भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सैनी सहित स्थानीय कार्यकर्ता पूरे अभियान में सक्रिय रहे। कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर भाजपा सरकार की योजनाओं और स्थानीय विकास के मुद्दों को मतदाताओं के सामने रखा।

रामचंद्र सैनी ने कहा कि वार्ड के विकास और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता होगी तथा जनता की समस्याओं को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।



शाम 6 बजे थमेगा प्रचार का शोर

चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं तक पहुंचने का निर्धारित समय शाम 6 बजे तक है। इसके बाद निर्वाचन नियमों के अनुसार सार्वजनिक प्रचार थम जाएगा। ऐसे में अंतिम दिन प्रत्याशियों ने जनसंपर्क में पूरी ताकत झोंक दी।

अब प्रचार का शोर थमने के बाद फैसला वार्ड 148 की जनता के हाथ में है। 11 सितंबर को होने वाले मतदान में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर वार्ड की अगली तस्वीर और नेतृत्व तय करेंगे। अंतिम दिन मीनू सैनी की रैली और जनसंपर्क अभियान ने वार्ड के चुनावी मुकाबले को और रोचक बना दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

चेन्नई में ज्योतिषाचार्य दिलीप नाहटा का हुआ सम्मान