नर्सिंग में नवाचार को आम नर्सेज तक पहुंचाने के संकल्प के साथ ग्लोबल नर्सिंग समिट का समापन

 नर्सिंग में नवाचार को आम नर्सेज तक पहुंचाने के संकल्प के साथ ग्लोबल नर्सिंग समिट का समापन




जयपुर, 6 सितंबर। नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवं आरएच हेल्थ केयर सिमुलेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ग्लोबल नर्सिंग समिट का रविवार को नर्सिंग में नवाचार और आधुनिक तकनीक को आम नर्सेज तक पहुंचाने के संकल्प के साथ समापन हुआ।


समिट के दूसरे दिन मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. कुंजीलाल मीणा रहे। उन्होंने कहा कि दुनिया रोबोटिक नर्सिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ओर बढ़ रही है, ऐसे में इस तरह का आयोजन नर्सिंग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। भारत सरकार की नर्सिंग एडवाइजर दीपिका खाका ने ऑनलाइन माध्यम से भविष्य की नर्सिंग की रूपरेखा प्रस्तुत की। एनएनएमसी ड्राफ्ट कमेटी की चेयरमैन डॉ. विमला कपूर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सिमुलेशन आधारित शिक्षा, रोबोटिक एवं इमरजेंसी नर्सिंग सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।


राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गौरव सोनी ने आठवें वेतन आयोग एवं कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर विचार रखे। विभिन्न अकादमिक सत्रों में रोबोटिक नर्सिंग, एआई आधारित सर्जिकल केयर, नर्सिंग शिक्षा में तकनीक और एआई आधारित शिक्षा जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। समिट में एक्सीलेंट नर्सिंग लीडरशिप, एक्सीलेंट नर्सिंग टीचर्स और एक्सीलेंट क्लीनिकल नर्सेज अवार्ड से कई नर्सेज को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मुंबई के कामा अस्पताल की सीनियर नर्सिंग ऑफिसर अंजलि विजय कुलथे रहीं, जिनकी कहानी 2011 के मुंबई आतंकी हमले पर आधारित फिल्म भारत भाग्य विधाता से जुड़ी है। उनके संबोधन ने सम्मेलन में देशभक्ति का भाव पैदा कर दिया और कई लोग भावुक हो उठे।


आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. राहुल शर्मा एवं सचिव पुरुषोत्तम ने आयोजन की जानकारी दी। स्वागत भाषण राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. फारुख खान ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विष्णु स्वर्णकार एवं डॉ. अंकित गर्ग ने किया। मंच संचालन एंकर प्रीति सक्सेना ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

चेन्नई में ज्योतिषाचार्य दिलीप नाहटा का हुआ सम्मान