एमएसएमई-पीडीबी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर बैठक

 एमएसएमई-पीडीबी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर बैठक



गुवाहाटी। राजगढ़ स्थित एमएसएमई कार्यालय में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के जिला समन्वयकों एवं क्षेत्रीय निदेशकों की प्रशिक्षण एवं चर्चा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमएसएमई-पीडीबी की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और उनका लाभ जमीनी स्तर के उद्यमियों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।



बैठक में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के एमएसएमई-पीडीबी प्रभारी नरेंद्र एन. सिन्हा और असम एमएसएमई-पीडीबी की अध्यक्ष भार्गवी लीमा महंत उपस्थित रहीं। अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रचार-प्रसार और उद्यमियों तक जानकारी पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक उद्यमियों तक पहुंचने से क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। इससे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ नए उद्यमियों के लिए आत्मनिर्भरता के अवसर भी बढ़ेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

चेन्नई में ज्योतिषाचार्य दिलीप नाहटा का हुआ सम्मान