‘एक पद माली समाज का हक’, महापौर-उपमहापौर को लेकर भाजपा से आर-पार के संकेत

 ‘एक पद माली समाज का हक’, महापौर-उपमहापौर को लेकर भाजपा से आर-पार के संकेत


 जयपुर। जिला माली सैनी समाज की ओर से जयपुर नगर निगम के महापौर और उप महापौर पदों में से किसी एक पद पर माली समाज के निर्वाचित पार्षद को नियुक्त करने की मांग उठाई गई। पिंक सिटी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाज के पदाधिकारियों ने यह मांग पुरजोर तरीके से रखी।

जिला माली सैनी समाज के अध्यक्ष रोशन सैनी ने कहा कि जयपुर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में माली समाज की आबादी पांच लाख से अधिक है। उन्होंने कहा कि समाज लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का समर्थक रहा है, लेकिन नगर निगम चुनाव में जनसंख्या के अनुपात में समाज को पार्षदों के टिकट नहीं दिए गए।

रोशन सैनी, मुकेश सैनी, रामप्रसाद कारोड़िया और महावीर सिंह ने आरोप लगाया कि स्वर्गीय मदनलाल सैनी, प्रभुलाल सैनी और राजेन्द्र गहलोत के बाद भाजपा में माली समाज की लगातार अनदेखी हुई है। इससे समाज में नाराजगी है।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि महापौर या उप महापौर पद में से किसी एक पर माली समाज के निर्वाचित पार्षद को अवसर दिया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर समाज आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने पर पुनर्विचार करने को मजबूर होगा।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

चेन्नई में ज्योतिषाचार्य दिलीप नाहटा का हुआ सम्मान