जापान में पढ़ाई और करियर का सपना होगा साकार, बियानी ने खोला ग्लोबल अवसरों का द्वार
जापान में पढ़ाई और करियर का सपना होगा साकार, बियानी ने खोला ग्लोबल अवसरों का द्वार
ओसाका कन्वेंशन एंड टूरिज्म ब्यूरो और बियानी के बीच समझौता, भारत से जापान तक तैयार होगा शिक्षा से रोजगार का मार्ग।
तीन वर्षीय कार्यक्रम में पढ़ाई, जापानी भाषा, प्रशिक्षण और करियर तैयारी पर रहेगा फोकस।
जयपुर। बियानी गर्ल्स कॉलेज में बायकॉन-2026 अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के तहत ‘जापान कनेक्ट’ विषय पर मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को जापान में उच्च शिक्षा, कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। पहल का उद्देश्य पारंपरिक प्रवेश परीक्षाओं के अलावा विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और करियर का विकल्प उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर ओसाका कन्वेंशन एंड टूरिज्म ब्यूरो (ओसीटीबी), जापान और बियानी गर्ल्स कॉलेज के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके माध्यम से शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग के साथ विद्यार्थियों के लिए शिक्षा, प्रशिक्षण और वैश्विक अनुभव के नए अवसर विकसित करने पर जोर दिया गया।
तीन वर्षीय टी2सी कार्यक्रम के तहत पहले वर्ष विद्यार्थियों को भारत में बियानी यूनिवर्सिटी में अध्ययन एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे और तीसरे वर्ष में जापान के ओसाका में उन्नत जापानी भाषा, व्यावसायिक शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगार की तैयारी कराई जाएगी। कार्यक्रम में जापान जाने की तैयारी, पेशेवर कौशल और करियर अवसरों पर विशेष फोकस रहेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जापान में पात्र विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ अंशकालिक रोजगार के अवसरों की भी जानकारी दी गई। पर्यटन, होटल, रेस्टोरेंट, एयरपोर्ट, रिटेल, ग्राहक सेवा और ड्यूटी-फ्री स्टोर जैसे क्षेत्रों में संभावित अवसरों पर चर्चा हुई।
‘जापान कनेक्ट’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक अनुभव, जापानी भाषा एवं व्यावहारिक कौशल प्रदान करने के साथ शिक्षा से रोजगार तक एक संरचित करियर मार्ग उपलब्ध कराना है। पहल का संदेश रहा— “स्टार्ट इन इंडिया, स्टडी इन जापान, बिल्ड अ ग्लोबल करियर।”



Comments