उपमहापौर पद पर विप्र पार्षद को अवसर देने की मांग

 उपमहापौर पद पर विप्र पार्षद को अवसर देने की मांग,



राजस्थान प्रादेशिक खाण्डल विप्र संगठन ने उपमुख्यमंत्री  दियाकुमारी से किया अनुरोध 


 

जयपुर। जयपुर नगर निगम में आगामी उपमहापौर पद पर विप्र समाज के किसी योग्य एवं अनुभवी पार्षद को अवसर प्रदान किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को  राजस्थान प्रादेशिक खण्डल विप्र संगठन, जयपुर के प्रदेशाध्यक्ष  अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में विप्र समाज के प्रतिनिधिमंडल ने  उपमुख्यमंत्री एवं विद्याधर नगर विधायक श्रीमती दीया कुमारी  से मुलाकात कर विप्र समाज की भावनाओं एवं अपेक्षाओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री  से विप्र समाज को नगर निगम के उपमहापौर पद पर उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करने का विनम्र निवेदन किया। इस दौरान समाज की ओर से कहा गया कि विप्र समाज सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और नगर निगम में भी समाज की सहभागिता एवं प्रतिनिधित्व की अपेक्षा स्वाभाविक है।

श्रीमती दीया कुमारी  के समक्ष समाज की भावनाएं रखते हुए प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि इस विषय पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाए। 

इस अवसर पर चन्द्रकांत शर्मा, आशुतोष शर्मा, दीपक शर्मा सहित विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के अनेक विप्रबंधु उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

चेन्नई में ज्योतिषाचार्य दिलीप नाहटा का हुआ सम्मान