ब्यावर निकाय चुनाव में नाहटा के पूर्वानुमान के आंकड़े परिणामों के करीब
ब्यावर निकाय चुनाव में नाहटा के पूर्वानुमान के आंकड़े परिणामों के करीब
भाजपा को 23, कांग्रेस को 20 और निर्दलीयों को 13 सीटें; विजयनगर-मसूदा को लेकर भी जताया था पूर्वानुमान
ब्यावर। ब्यावर के एस्ट्रोलॉजर एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ दिलीप नाहटा ने ब्यावर, विजयनगर और मसूदा निकाय चुनाव को लेकर अपने पूर्व में दिए गए ज्योतिषीय पूर्वानुमान के चुनाव परिणामों के काफी करीब रहने का दावा किया है।
नाहटा के अनुसार उन्होंने ब्यावर नगर परिषद के 60 वार्डों को लेकर अनुमान व्यक्त किया था कि भाजपा को लगभग 23 से 26, कांग्रेस को 21 से 23 तथा निर्दलीयों को 11 से 14 सीटें मिल सकती हैं। उन्होंने यह भी अनुमान जताया था कि बोर्ड गठन में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीटों का अंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
14 सितंबर को सामने आए परिणामों में भाजपा को 23, कांग्रेस को 20 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 13 सीटें मिलीं। नाहटा का कहना है कि भाजपा और निर्दलीयों के संबंध में उनके अनुमान के आंकड़े परिणामों से मेल खाते हैं, जबकि कांग्रेस का आंकड़ा उनके अनुमान से कुछ कम रहा।
नाहटा ने यह भी दावा किया कि उन्होंने चुनाव परिणाम से एक दिन पहले अपना पूर्वानुमान जयपुर के एक पत्रकार को भेजा था, जिसे उनके अनुसार ऑनलाइन प्रकाशित किया गया था। विजयनगर और मसूदा में भाजपा बोर्ड बनने को लेकर भी उन्होंने पूर्वानुमान जताया था।
उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद अपने पूर्वानुमान को वे अपने इष्ट गुरु जैन आचार्य 1008 श्री हस्ती मल जी महाराज साहब के चरणों में तथा निमाज गांव स्थित उनके समाधि स्थल पर समर्पित करते हैं।



Comments