निकाय चुनाव में किसका बोर्ड?

निकाय चुनाव में किसका बोर्ड? ब्यावर में कांटे की टक्कर



ज्योतिषीय दिलीप नाहटा की भविष्यवाणी में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला, निर्दलीय तय कर सकते हैं बोर्ड की तस्वीर

ब्यावर, 13 सितंबर। सोमवार, 14 सितंबर को घोषित होने वाले निकाय चुनाव परिणामों को लेकर ब्यावर जिले के एस्ट्रोलॉजर दिलीप नाहटा ने चुनावी स्थिति को लेकर अपनी ज्योतिषीय भविष्यवाणी जारी की है। उनके अनुसार ब्यावर नगर परिषद के 60 वार्डों में भाजपा को लगभग 23 से 26 सीटें, जबकि कांग्रेस को 21 से 23 सीटें मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में करीब 11 से 14 सीटें जाने की संभावना जताई गई है।

भविष्यवाणी के मुताबिक ब्यावर में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला बेहद करीबी रह सकता है। ऐसे में बोर्ड बनाने में एक-दो सीटों का अंतर भी निर्णायक साबित हो सकता है। निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहने के संकेत हैं।

वहीं विजयनगर में भाजपा का बोर्ड बनने की संभावना जताई गई है, जबकि मसूदा में भाजपा के बोर्ड बनने के योग बताए गए हैं।

दिलीप नाहटा की भविष्यवाणी के अनुसार राजस्थान के 309 निकायों के परिणामों में कांग्रेस के पक्ष में 100 से अधिक सीटें जाने की संभावना है।

हालांकि ये आंकड़े और अनुमान ज्योतिषीय भविष्यवाणी पर आधारित हैं, वास्तविक चुनाव परिणाम 14 सितंबर को मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए छिपकली से जुड़े शगुन-अपशगुन को

जानिए नहाने के साबुन का किस्मत कनेक्शन--पंडित दयानंद शास्त्री

चेन्नई में ज्योतिषाचार्य दिलीप नाहटा का हुआ सम्मान