कियाना ने अपने फ्लैगशिप स्टोर का किया शुभारंभ
कियाना ने अपने फ्लैगशिप स्टोर का किया शुभारंभ,
आधुनिक ज्वेलरी कलेक्शन ने मेहमानों को किया आकर्षित
जयपुर। समकालीन आभूषणों के लिए पहचान बना रहे ज्वेलरी ब्रांड कियाना (Kiyanaa) ने अपने फ्लैगशिप स्टोर का शुभारंभ किया। लैब-ग्रोन डायमंड, लैब-ग्रोन पोल्की और विशेष रूप से तैयार किए जाने वाले आभूषणों के लिए पहचाने जाने वाले इस ब्रांड के नए स्टोर को ग्राहकों को व्यक्तिगत और विशेष ज्वेलरी अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
कार्यक्रम का आयोजन श्रुति खंडेलवाल के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर मेहमानों ने कियाना के आकर्षक आभूषण संग्रह का अवलोकन किया और ब्रांड के डिजाइन तथा प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम को मेहमानों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
सात्विक बंसल ने बताया कि स्टोर में पारंपरिक पोल्की आभूषणों की बारीक कारीगरी से लेकर आकर्षक लैब-ग्रोन डायमंड ज्वेलरी तक की विविध रेंज प्रदर्शित की गई। ब्रांड के विशिष्ट डिजाइन वाले आभूषण कार्यक्रम के दौरान आकर्षण का केंद्र रहे। आधुनिक डिजाइन और पारंपरिक शिल्पकला के मेल ने कलेक्शन को खास पहचान दी।
कियाना का उद्देश्य समकालीन सोच और व्यक्तिगत पसंद को ध्यान में रखते हुए ऐसे आभूषण उपलब्ध कराना है, जो आधुनिक लग्जरी के साथ डिजाइन और विशिष्टता का अनुभव भी प्रदान करें। लैब-ग्रोन डायमंड और पोल्की के साथ ब्रांड ने ज्वेलरी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
फ्लैगशिप स्टोर का शुभारंभ कियाना की विस्तार यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। ब्रांड अपने विशिष्ट डिजाइन, व्यक्तिगत सेवा और आधुनिक आभूषणों के माध्यम से उन ग्राहकों तक पहुंच बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो पारंपरिक आभूषणों से अलग कुछ नया और खास तलाशते हैं।

Comments